विज्ञापन

दिल्ली सरकार का एक साल फर्जीवाड़े का, जनता केजरीवाल को मिस कर रहीः सिसोदिया

मनीष सिसोदिया ने कहा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ी मेहनत से एक-एक अस्पताल की निगरानी करके यह व्यवस्था बनाई थी कि सभी सरकारी अस्पतालों में दवाइयां मुफ्त मिलेंगी और सभी महंगे टेस्ट मुफ्त होंगे. लेकिन आज सरकारी अस्पतालों में मुफ्त दवाइयां मिलनी बंद हो गई हैं और मुफ्त टेस्ट होने बंद हो गए हैं.

दिल्ली सरकार का एक साल फर्जीवाड़े का, जनता केजरीवाल को मिस कर रहीः सिसोदिया
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली सरकार पर साधा निशाना
NDTV
नई दिल्ली:

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की भाजपा सरकार के एक साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश कर उसपर निशाना साधा है. पंजाब प्रभारी व दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा सरकार का एक साल दिल्लीवालों के साथ फर्जीवाड़े का रहा लिहाजा, अब दिल्ली की जनता को अरविंद केजरीवाल की याद आ रही है. शुक्रवार को AAP मुख्यालय पर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज, वरिष्ठ नेता व विधायक कुलदीप कुमार के साथ पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की.

मनीष सिसोदिया ने कहा कि चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की आधी आबादी को 2500 रुपए हर माह देने की गारंटी दी थी. रेखा गुप्ता की सरकार को एक साल पूरे हो गए, लेकिन दिल्ली की महिलाओं को सिर्फ धोखा मिला.मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजब तक अरविंद केजरीवाल की सरकार थी, दिल्ली में धूल नियंत्रण, आग नियंत्रण, वाहन नियंत्रण और ऑड-ईवन जैसे बहुत सारे प्रयास किए जाते थे. लेकिन इस बार भाजपा की सरकार हाथ पर हाथ रखकर बैठी रही और पूरी दुनिया में इस बार सबसे खराब एक्यूआई दिल्ली ने झेला है. 

मनीष सिसोदिया ने कहा कि लाखों मिडिल क्लास परिवारों के बच्चे प्राइवेट स्कूलों में पढ़ते हैं. जैसे ही भाजपा की सरकार बनी, एक झटके में दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों ने फीस बढ़ानी शुरू कर दी. कुछ प्राइवेट स्कूलों ने 30 से 80 फीसदी, तो कुछ ने दोगुनी- तीन गुनी फीस बढ़ा दी. भाजपा सरकार बनते ही सबसे पहले अगर कोई ग्रुप सरकार के विरोध में दिल्ली की सड़कों पर आया तो वह मिडिल क्लास था. मनीष सिसोदिया ने कहा कि गरीब लोगों के साथ भी एक बड़ा फर्जीवाड़ा किया गया है.

चुनाव से पहले भाजपा ने ‘‘जहां झुग्गी वहीं मकान‘‘ का वादा किया था, लेकिन चुनाव होते ही और सरकार बनते ही ‘‘जहां झुग्गी वहां मैदान'' का अभियान शुरू कर दिया और झुग्गियां तोड़नी शुरू कर दीं. इसके साथ ही सरकार ने अनाधिकृत कॉलोनियों पर भी बुलडोजर चलाने शुरू कर दिए. दिल्ली के लाखों लोगों को इन्होंने बेघर कर दिया और उनकी रोजी-रोटी छीन ली.

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने यमुना की सफाई के नाम पर भी फर्जीवाड़ा किया. पिछली छठ पूजा पर भाजपा सरकार ने एलान कर दिया कि दिल्ली में यमुना साफ हो गई है. भाजपा के मंत्री, विधायक और खुद मुख्यमंत्री कह रही थीं कि यमुना इतनी साफ हो गई है कि वहां पीने का पानी बह रहा है. सरकार ने एक नकली यमुना बनाई, ताकि दिखाया जा सके कि यमुना कितनी साफ हो गई है, लेकिन इस फर्जीवाड़े को भी आम आदमी पार्टी ने बेनकाब कर दिया. 

मनीष सिसोदिया ने कहा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ी मेहनत से एक-एक अस्पताल की निगरानी करके यह व्यवस्था बनाई थी कि सभी सरकारी अस्पतालों में दवाइयां मुफ्त मिलेंगी और सभी महंगे टेस्ट मुफ्त होंगे. लेकिन आज सरकारी अस्पतालों में मुफ्त दवाइयां मिलनी बंद हो गई हैं और मुफ्त टेस्ट होने बंद हो गए हैं. अब लोगों को बाहर से दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं और बाहर से टेस्ट कराने पड़ रहे हैं. AAP के अनुसार दिल्ली की जनता को अब अरविंद केजरीवाल की याद आने लगी है. इसीलिए सोशल मीडिया पर #SufferingDelhiMissesKejriwal ट्रेंड कर रहा है और यह ट्रेंड सिर्फ ऑनलाइन शोर नहीं, बल्कि उस भावना का प्रतीक बन गया है जो कई इलाकों में सुनाई दे रही है.

यह  भी पढ़ें: आवास विवाद पर AAP नेताओं का भाजपा पर पलटवार, मुद्दों से ध्‍यान भटकाने का आरोप, सरकारी ऑर्डर भी किया साझा

यह भी पढ़ें:"आप" विधायक मेहराज मालिक ने लोगों के लिए मांगा अस्पताल, लेकिन... केजरीवाल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com