विज्ञापन
This Article is From Sep 11, 2018

दिल्ली : नशे में धुत पति ने बच्चों के सामने ही पत्नी की चाकू गोदकर हत्या की

दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां सागरपुर इलाके में एक शख्स ने अपनी ही पत्नी की चाकू गोदकर हत्या कर दी.

दिल्ली : नशे में धुत पति ने बच्चों के सामने ही पत्नी की चाकू गोदकर हत्या की
प्रतीकात्मक फोटो
  • पति ने पत्नी की हत्या की
  • बच्चों के सामने चाकू गोदकर हत्या की
  • दिल्ली के सागरपुर इलाके की घटना
नई दिल्ली: दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां सागरपुर इलाके में एक शख्स ने अपनी ही पत्नी की चाकू गोदकर हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 8 बजे शराब के नशे में धुत एक पति ने अपनी पत्नी की घर में चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी. आरोपी शख्स ने अपने तीन बच्चों के सामने ही पत्नी की हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी शख्स के दसवीं में पढ़ने वाले बेटे ने पुलिस को कॉल कर सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी शख्स का नाम राजेश शर्मा है, जबकि मृतक महिला का नाम पूनम है. बता दें कि अभी घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली के जहांगीरपुरी में मां- बेटे की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी पति फरार

इस साल के शुरुआत में दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके से भी ऐसी ही एक घटना सामने आई थी, वहां. पति ने अपने घर में देर रात अपनी पत्नी और 1 साल के बेटे की चाकू गोद कर हत्या कर दी थी. घटना के बाद महिला का पति ओमप्रकाश फरार हो गया था. घटना की सूचना पर पुलिस जब घर पहुंची थी, तो 35 साल की महिला और उसके 1 साल के बेटे का शव बरामद हुआ थी. दोनों की हत्या चाकू से गोदकर और ईंट मारकर की गई थी. 

VIDEO: दिल्‍ली : घर लौट रही लड़की पर दिनदहाड़े चाकू से हमला, मौत
जिस वक्त इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया घर में पति, पत्नी और इनके तीन बच्चे मौजूद थे. इनका 5 साल का बेटा जो इस हत्याकांड का चश्मदीद भी है, उसने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने ही मां और उसके भाई को मारा था.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Husband Killed Wife, Murder In Sagarpur
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com