विज्ञापन

सोती हुई पत्नी पर चाकू से हमला; गला काटकर थाने पहुंचा पति, हरदोई में अवैध संबंध के शक पर हैवानियत

हरदोई के इस्लामनगर टिलिया मोहल्ले में पत्नी पर अवैध संबंध का शक होने पर पति ने उसकी हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी कोतवाली पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. मामले की जांच जारी है.

सोती हुई पत्नी पर चाकू से हमला; गला काटकर थाने पहुंचा पति, हरदोई में अवैध संबंध के शक पर हैवानियत
पत्नी पर शक में पति बना हैवान, गला काटकर पहुंचा थाने
NDTV
हरदोई:

हरदोई जिले के कोतवाली शहर क्षेत्र में बुधवार देर रात एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई. पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर अवैध संबंध होने के शक में उस पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि आरोपी सीधे कोतवाली पहुंचा और वारदात की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले में आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

इस्लामनगर टिलिया मोहल्ले में हुई वारदात

NDTV को प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना हरदोई शहर के इस्लामनगर टिलिया मोहल्ले की है. पुलिस जांच में सामने आया है कि मूल रूप से वेटगंज मोहल्ले के रहने वाले परवेज अपनी पत्नी नगमा के साथ यहां किराए के मकान में रह रहे थे. बताया जा रहा है कि पारिवारिक बंटवारे के बाद परवेज ने अपना पुश्तैनी मकान बेच दिया था. इसके बाद वह करीब डेढ़ महीने पहले अपनी पत्नी के साथ इस मोहल्ले में रहने आया था.

Latest and Breaking News on NDTV

पत्नी पर था अवैध संबंध का शक

प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि परवेज को अपनी पत्नी नगमा पर किसी अन्य व्यक्ति से बातचीत और अवैध संबंध होने का शक था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था.

रात में सो रही पत्नी पर किया हमला

पुलिस के मुताबिक बुधवार रात नगमा घर में सो रही थी. इसी दौरान परवेज ने कथित तौर पर धारदार चाकू से उस पर हमला कर दिया. हमला इतना गंभीर था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए.

Latest and Breaking News on NDTV

कोतवाली पहुंचकर किया सरेंडर

घटना के बाद आरोपी परवेज खुद कोतवाली पहुंच गया. वहां उसने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

Latest and Breaking News on NDTV

पुलिस जुटी जांच में

पुलिस हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार की बरामदगी और अन्य साक्ष्यों को जुटाने में लगी है. अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) सुबोध गौतम ने बताया अवैध संबंधों का शक था पति को अपनी पत्नी के ऊपर और पारिवारिक विवाद था, इसके क्रम में इसने यह घटना कारित की है.तहरीर प्राप्त कर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है और समस्त पहलुओं पर जांच की जाएगी.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ जारी है.

यह भी पढ़ें : जयपुर में पत‍ि बना हैवान, पत्नी और तीन मासूम बेटियों को ईंट से कूंचकर मार डाला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Wife Murder, Hardoi News, Husband Kills Wife, Husband Surrender After Wife Murder, UP Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com