विज्ञापन
This Article is From Aug 12, 2017

दिल्ली: आनंद विहार इलाके में सीवर की सफाई के दौरान बाप-बेटे की मौत, एक घायल

आनंद विहार इलाके में सीवर की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से दो सफाईकर्मियों की मौत हो गई.

दिल्ली: आनंद विहार इलाके में सीवर की सफाई के दौरान बाप-बेटे की मौत, एक घायल
पिछले 10 दिनों में सीवर की सफाई के दौरान दिल्ली में 5 लोगों की मौत हो चुकी है
  • आनंद विहार में एक मॉल के सीवर की सफाई के दौरान हुआ हादसा
  • जहरीली गैस की चपेट में आकर बाप-बेटे की मौत, एक अन्य घायल
  • सीवर की सफाई के दौरान हर साल होती है करीब 100 लोगों की मौत
नई दिल्ली: दिल्ली में सीवर सफाईकर्मचारियों के लिए मौत के कुएं साबित हो रहे हैं. यहां सफाई के दौरान होने वाली मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. शनिवार को आनंद विहार इलाके में सीवर की सफाई के दौरान दो कर्मचारियों की मौत हो गई. जबकि दो को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया. 

यह भी पढ़ें:  दिल्ली जल बोर्ड और सीवर सिस्टम की कार्यप्रणाली बनेगी पारदर्शी

जानकारी के मुताबिक शनिवार की दोपहर करीब एक बजे पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार इलाके के एक मॉल के सीवर की सफाई के लिए तीन सफाई कर्मचारी सीवर में उतरे थे. सीवर के अंदर कर्मचारी वहां मौजूद जहरीली गैस की चपेट में आ गए. जिसके चलते सीवर की सफाई कर रहे 50 साल के जहांगीर और एजाज की मौत हो गई. 

जब काफी देर तक दोनों कर्मचारियों की कोई हलचल सुनायी नही दी तो एक अन्य कर्मचारी यूसुफ और मौके पर पहुंचा दमकल विभाग का एक कर्मचारी महिपाल भी सीवर में उतरे, लेकिन वे भी ज़हरीली गैस से बेहोश हो गए जिन्हें तुरन्त अस्पताल में भर्ती कराया गया. दिल्ली पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटना का मुआयना किया औऱ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है.

यह भी पढ़ें: आखिर किसी सफाईकर्मी को गटर में उतरना क्यों पड़ता है

VIDEO: सीवर सफाई में हर साल करीब 100 सफाईकर्मियों की जाती है जान बीमार हुए अधिकारी को फौरन नजदीक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारी की तबीयत में सुधार बताया जा रहा है. जानकारी मिली है कि ठेकेदार ने सफाईकर्मचारियों को सुरक्षा उपकरणों के बिना ही सीवर में उतार दिया था. उधर, बार-बार हो रहीं इुस तरह की घटनाओं से सफाईकर्मचारियों में रौष व्याप्त है. दिल्ली सरकार ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं. 

इस महीने इस तरह का यह दूसरा हादसा है. बीते 7 अगस्त को दिल्ली के लाजपत नगर में सीवर की सफाई के दौरान दिल्ली जल बोर्ड के तीन सफाईकर्मियों की मौत हो गई. जबकि एक सफाईकर्मी को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया. ये कर्मचारी लाजपत नगर में कबीर राम मंदिर के नजदीक एक सीवर लाइन की सफाई कर रहे थे. सीवर के अंदर जहरीली गैस की चपेट में आने से तीनों कर्मचारी बेहोश हो गए. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Sanitation Workers
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com