विज्ञापन
This Article is From Jan 01, 2023

दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में ओल्ड एज होम में लगी आग, 2 बुजुर्ग महिलाओं की मौत

दमकल विभाग के मुताबिक 5 बजकर 14 मिनट पर आग लगने की जानकारी मिली. जिसके बाद दमकल विभाग की 4 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया.

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया.
नई दिल्ली:

दिल्ली के ग्रेटर कैलाश पार्ट 2 इलाके में ओल्ड एज होम में आज सुबह आग लग गई थी. आग लगने से 2 लोगों की मौत हो गई. दमकल विभाग के मुताबिक 5 बजकर 14 मिनट पर आग लगने की जानकारी मिली. जिसके बाद दमकल विभाग की 4 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया. पुलिस और दमकल विभाग ने 6 लोगों को रेस्क्यू किया.

जानकारी के मुताबिक आग तीसरी मंजिल पर लगी थी. जहां आग लगी थी उसका नाम  Antara care for Seniors है, जो कि बुजुर्गों का अस्पताल कम केयर होम है. 13 लोगों रेस्क्यू कर मैक्स अस्पताल भेजा गया. 2 लोग तीसरी मंजिल पर मृत पाए गए. 82 और 92 साल की 2 बुजुर्ग महिलाओं की मौत हो गई. हालांकि आग पर सुबह ही काबू पा लिया था. फिलहाल हादसे की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें : रूस ने नए साल पर यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई शहरों में किया मिसाइल हमला

ये भी पढ़ें : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक मुठभेड़ के बाद दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया

लेखक के बारे में
img
मुकेश सिंह सेंगर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fire Breaks Out At Old Age Home, Greater Kailash, Fire Department
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com