विज्ञापन
This Article is From Dec 03, 2018

दिल्ली में एक और हिट एंड रन केस: तेज रफ्तार मर्सिडीज ने मारी टक्कर, फल विक्रेता की मौत

द्वारका के सेक्टर-7 में एक तेज रफ्तार मर्सिडीज ने रविवार आधी रात एक फल विक्रेता की रेहड़ी को टक्कर मार दी, जिसमें उसकी मौत हो गई. इस हादसे में एक युवक घायल भी हो गया.

दिल्ली में एक और हिट एंड रन केस: तेज रफ्तार मर्सिडीज ने मारी टक्कर, फल विक्रेता की मौत
घटना रविवार रात करीब 11.30 बजे की है.
  • मौके पर ही एक की मौत
  • हादसे के बाद फरार हुआ ड्राइवर
  • पुलिस कर रही ड्राइवर और कार की तलाश
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में एक और हिट एंड रन का मामला सामने आया है. द्वारका के सेक्टर-7 में एक तेज रफ्तार मर्सिडीज ने रविवार आधी रात एक फल विक्रेता की रेहड़ी को टक्कर मार दी, जिसमें उसकी मौत हो गई. इस हादसे में एक युवक घायल भी हो गया. घटना के बाद ड्राइवर कार लेकर फरार हो गया.

चश्मदीदों ने बताया कि पास में ही सब्जी के थोक बाजार से फल खरीदने के बाद फल विक्रेता अपनी रेहड़ी लेकर जा रहा था, तभी एक तेज रफ्तार कार का संतुलन बिगड़ गया और उसे टक्कर मार दी. घटना रविवार रात करीब 11.30 बजे की है. पुलिस ने बताया कि हादसे में एक की तो मौके पर ही मौत हो गई और अन्य घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
दिल्ली : नशे में चूर रईसजादे ने फुटपाथ पर सो रहे लोगों पर चढ़ाई कार, 2 की मौत

हादसे की तस्वीर में देखा जा सकता है कि रेहड़ी चकनाचूर हो गई और फल सड़क पर इधर-ऊधर फैले हुए हैं. पुलिस ने कहा कि वह कार को पकड़ने और ड्राइवर को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है.

(इनपुट-एएनआई)

दिल्ली में फिर BMW हिट एंड रन केस : जोरदार टक्कर से एक व्यक्ति की मौत, आरोपी छात्र पकड़ा गया

दिल्‍ली में फिर बीएमडब्‍ल्‍यू हिट एंड रन का मामला, छात्र ने 50 साल के शख्‍स को उड़ाया
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hit And Run, Mercedes-Benz
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com