विज्ञापन
This Article is From Feb 17, 2025

'10 दिन बाद भी इंतजार जारी': आखिर दिल्ली को कब मिलेगा अपना CM, आतिशी ने बीजेपी से पूछे सवाल

दिल्ली की निवर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि 17 फरवरी को आज 10 दिन बीत चुके हैं, लेकिन बीजेपी को मुख्यमंत्री का चेहरा चुनने में कोई सफलता नहीं मिल पाई.

'10 दिन बाद भी इंतजार जारी': आखिर दिल्ली को कब मिलेगा अपना CM, आतिशी ने बीजेपी से पूछे सवाल
बीजेपी के विधायकों का एकमात्र काम दिल्ली के खजाने को लूटना और जनता को धोखा देना है: आतिशी
नई दिल्ली:

आम आदमी पार्टी (आप) की नेता और दिल्ली की निवर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम की घोषण में हो रही देरी को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है. आतिशी ने कहना कि दिल्ली के चुनाव परिणाम आए हुए 10 दिन हो चुके हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने अब तक मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं किया है. उन्होंने कहा कि 8 फरवरी को दिल्ली के नागरिकों ने उम्मीद की थी कि 9 फरवरी तक बीजेपी अपना मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर देगी और 10 फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह होगा. इसके बाद दिल्ली की समस्याओं को सुलझाने का काम शुरू हो जाएगा, लेकिन 10 दिन बाद भी बीजेपी की तरफ से कोई फैसला नहीं लिया गया है.

आतिशी ने कहा कि 17 फरवरी को आज 10 दिन बीत चुके हैं, लेकिन बीजेपी को मुख्यमंत्री का चेहरा चुनने में कोई सफलता नहीं मिल पाई. उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह समझ में आ गया है कि उनके पास 48 विधायकों में से कोई भी मुख्यमंत्री बनने योग्य नहीं है.

आतिशी ने आरोप लगाया कि बीजेपी के विधायकों का एकमात्र काम दिल्ली के खजाने को लूटना और जनता को धोखा देना है. बीजेपी के 15 साल के शासन के दौरान दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के पार्षदों ने भी भ्रष्टाचार और लूटपाट में कोई कसर नहीं छोड़ी, और एमसीडी को कंगाल कर दिया. यही कारण है कि प्रधानमंत्री मोदी अपने पार्टी के किसी विधायक पर भरोसा नहीं कर पाए और मुख्यमंत्री का चयन नहीं कर पाए.

'दिल्ली सरकार चलाने की स्पष्ट योजना नहीं'

आतिशी ने यह भी कहा कि बीजेपी के पास दिल्ली की सरकार चलाने की कोई स्पष्ट योजना नहीं है और यह स्पष्ट हो गया है कि बीजेपी के पास मुख्यमंत्री बनने योग्य कोई भी व्यक्ति नहीं है. आतिशी ने कहा है कि दिल्लीवासियों के लिए यह साफ हो गया है कि बीजेपी के पास दिल्ली के लिए कोई वास्तविक समाधान नहीं है और न ही उनके पास मुख्यमंत्री बनाने योग्य कोई व्यक्ति है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Atishi Attack BJP, New Delhi CM, CM Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com