Delhi Building Collapse News: देशभर में मानसून का असर लगातार बढ़ रहा है. इसी बीच राजधानी दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-16 में भारी बारिश के दौरान एक निर्माणाधीन इमारत अचानक गिर गई. इमारत गिरने की घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए. वहीं इस हादसे में एक की मौत हो गई है और 3 लोग गंभीर घायल हो गए हैं.
दमकल की चार गाड़ियां मौके पर
हादसे के बाद दमकल विभाग को शाम करीब 4 बजकर 20 मिनट पर घटना की सूचना मिली. सूचना मिलते ही फायर विभाग की चार गाड़ियां मौके पर रवाना की गईं. दमकलकर्मी, पुलिस और अन्य राहत एजेंसियां मलबा हटाकर रूप से फंसे लोगों को बाहर निकाला. इस हादसे में प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है. फिलहाल घायल लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग ने दिल्ली और एनसीआर के लिए भारी बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है तथा लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. देश में भारी बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हरियाणा समेत कई राज्यों में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है. राजधानी दिल्ली में भी लगातार बारिश हो रही है, जिससे कई इलाकों में जलभराव और यातायात संबंधी समस्याएं सामने आ रही हैं.
यह भी पढ़ें-
सूरत में बारिश का महाकहर: 14 इंच बारिश से शहर बेहाल, 1200 लोगों का रेस्क्यू
मुंबई में आज शाम हाईटाइड का अलर्ट, समुद्र किनारे न जाएं, बारिश से ठाणे और पालघर का हाल भी देख लें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं