हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार की तस्वीर
नई दिल्ली:
दिल्ली में तेज रफ्तार कहर ने फिर से दो छात्रों की जान ले ली है. मरने वाले दोनों ही छात्र दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ते थे. पुलिस ने मृतक छात्रों की पहचान रितेश दहिया और सिद्धार्थ के रूप में की है. पुलिस के अनुसार घटना शनिवार देर रात तक़रीबन 2.45 बजे मुखर्जी नगर इलाके में हुई. हडसन लेन पर हुई इस दुर्घटना में तीन छात्राएं मामूली रूप से घायल हो गईं. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घायल छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस के अनुसार घटना के समय सभी पांच लोग आई-20 कार मे सवार थे. तीनों लड़कियां एमिटी में लॉ की छात्रा हैं.
दिल्ली: कार चलते वक्त मोबाइल पर बात करने से हुआ हादसा, एयर बैग की वजह से बचे पति-पत्नी
ये सभी लोग एमिटी यूनिवर्सिटी में फेस्ट के बाद रात करीब 10.30 बजे आउटिंग के लिए निकले.बाद में ये देर रात तक कार में घूमते रहे और शराब पीते रहे. दुर्घटना से पहले तक कार रितेश चला रहा था. लेकिन घटना से कुछ समय पहले रितेश कार रोकर कुछ सामान खरीदने गया, इसी दौरान ड्राइविंग सीट पर दीक्षा बैठ गई. सामान लेकर आने के बाद रितेश ने दीक्षा से ड्राइविंग सीट से हटने को कहा लेकिन दीक्षा ने हटने से मना कर दिया. इसके कुछ देर बाद ही यह घटना हो गई. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि घटना के समय कार की स्पीड 120 किलोमीटर से ज्यादा की थी. यही वजह थी कि दीक्षा कार पर नियंत्रण नहीं रख पाई और कार डिवाइडर को तोड़कर लाइट पोल से टक्कराई और फिर पलट गई. इस हादसे में राशि शर्मा, दीक्षा और ज्योसीता घायल हुए हैं.
ज्योसीता मुंबई की रहने वाली है जबकि रितेश सोनीपत का रहने वाला है और वेकेंटेश्वर कॉलेज से पढ़ाई कर रहा था. मामले की जांच के दौरान पुलिस को दुर्घटनाग्रस्त कार से शराब की बोतलें भी मिली हैं. पुलिस मामले में दीक्षा के खिलाफ आईपीसी की धारा 379, 337 और 304 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है.पुलिस की अभी तक की जांच में पता चला है कि दीक्षा के पास लर्निंग लाइसेंस था जिसकी मियाद खत्म हो चुकी थी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं