विज्ञापन
This Article is From Dec 08, 2017

अवैध शराब के रैकेट का भांडाफोड़ करने वाली महिला के साथ मारपीट करने वाली 6 महिलाएं गिरफ्तार

घटना के सामने के आने के बाद ‘हैरान करने वाला और शर्मनाक’ करार देते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने  उप राज्यपाल अनिल बैजल से मामले में दखल देने की अपील की थी.

अवैध शराब के रैकेट का भांडाफोड़ करने वाली महिला के साथ मारपीट करने वाली 6 महिलाएं गिरफ्तार
प्रतीकात्मक फोटो
नई दिल्ली: दिल्ली के नरेला में अवैध शराब के गिरोह का भांडाफोड़ करने पर एक महिला की पिटाई करने के मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. ये सभी महिलाएं हैं. इन लोगों ने पीड़ित महिला की  पिटाई की और उसके कपड़े फाड़ दिए. ये महिलाएं अवैध शराब बेचने में शामिल बताई जाती हैं. घटना के सामने के आने के बाद ‘हैरान करने वाला और शर्मनाक’ करार देते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने  उप राज्यपाल अनिल बैजल से मामले में दखल देने की अपील की थी  और उन स्थानीय पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया था जिन्होंने गिरोह चलाने वालों से कथित रूप से सांठगाठ की है. इसके बाद पुलिस ने घटना में शामिल महिलाओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था.

यह भी पढ़ें : दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- किसी क्लब में छोटी रकम के साथ रमी खेलना जुआ नहीं

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया कि बुधवार की रात नरेला में निरीक्षण के दौरान आयोग को अवैध रूप से शराब बेचे जाने की जानकारी दी थी. इसके बाद उस पर 25 से ज्यादा लोगों की भीड़ ने लोहे की छड़ों से गुरुवार को हमला कर दिया. स्वाति ने बताया कि उसके कपड़ों को फाड़ दिया गया और इलाके में उसे निर्वस्त्र घुमाया गया और पूरी घटना को शूट कर लिया गया था.

VIDEO : कपड़े उतरवाकर परेड कराई
स्वाति ने रोहिणी जिले के उपायुक्त को समन भेजकर महिला आयोग के समक्ष पेश होने, कार्रवाई रिपोर्ट जमा करने और महिला पर हमले को लेकर दर्ज की गई प्राथमिकी का विवरण लाने को कहा. रोहिणी के पुलिस उपायुक्त रजनीश गुप्ता ने कहा कि महिला की पिटाई की गई है और उसके कपड़ों को थोड़ा फाड़ा गया है लेकिन निर्वस्त्र परेड कराने की बात से इनकार किया है.

(इनपुट भाषा से भी)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com