जेएनयू का छात्र नजीब अहमद नौ माह से लापता है.
- कोर्ट ने सीबीआई को आठ अगस्त तक एक रिपोर्ट दाखिल करने का वक्त दिया
- जेएनयू कैंपस से छात्र नजीब 15 अक्तूबर 2016 को लापता हो गया था
- सीबीआई अदालत को एक सीलबंद लिफाफे में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्र नजीब को लापता हुए नौ माह बीत चुके हैं. इस मामले की जांच के लिए दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा सीबीआई को निर्देश दिए जाने के दो माह बाद सोमवार को केंद्रीय जांच एजेंसी ने कहा कि वह महज एक महीने से मामले की जांच कर रही है और उसे कुछ और वक्त चाहिए.
उल्लेखनीय है कि हाईकोर्ट ने 16 मई को सीबीआई को आदेश दिया था कि वह नजीब के रहस्यमय तरीके से लापता होने की परिस्थतियों की जांच करे, जो कि अक्तूबर से लापता है.
सीबीआई के अनुरोध पर न्यायमूर्ति जीएस सिस्तानी और न्यायमूर्ति चंद्र शेखर की सदस्यता वाली एक पीठ ने उसे जांच की प्रगति के बारे में आठ अगस्त तक एक रिपोर्ट दाखिल करने का वक्त दिया है. सीबीआई ने अदालत से कहा कि वह एक सीलबंद लिफाफे में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी.
वीडियो - नजीब अहमद का कोई सुराग नहीं
विश्वविद्यालय परिसर में एबीवीपी से जुड़े कुछ छात्रों के साथ कहासुनी होने के बाद नजीब 15 अक्तूबर 2016 को लापता हो गया था. इस मामले की जाच का जिम्मा दो माह पहले सीबीआई को सौंपा गया.
(इनपुट भाषा से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं