विज्ञापन
This Article is From Jan 07, 2018

गणतंत्र दिवस के चलते दिल्ली के आसमान पर 'बैन', दिल्ली एयरपोर्ट अधिकारी ने इन तारीखों को लेकर किया आगाह

18 से 26 जनवरी तक 10:35 बजे से 12:15 बजे तक दिल्ली हवाईअड्डे पर कोई भी विमान उतर नहीं सकेगा और न ही वहां से उड़ान भर सकेगा.

गणतंत्र दिवस के चलते दिल्ली के आसमान पर 'बैन', दिल्ली एयरपोर्ट अधिकारी ने इन तारीखों को लेकर किया आगाह
26 जनवरी पर फ्लाइट से बाहर जाने की योजना है? एक बार फिर सोच लें (प्रतीकात्मक फोटो)
  • एक सप्ताह रोजाना दो घंटे दिल्ली का आसमान विमानों के लिए प्रतिबंधित
  • 18 से 26 जनवरी तक यह प्रतिबंध रहेगा
  • इसका समय रहेगा 10:35 बजे से 12:15 बजे तक
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के मौके पर तैयारियों के मद्देनजर एक सप्ताह रोजाना दो घंटे दिल्ली का आसमान विमानों के लिए प्रतिबंधित होने के कारण करीब एक हजार उड़ानें रद्द की जाएंगी या उनका समय बदला जाएगा. हवाई अड्डा के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी.

उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी हवाई अड्डा आने वाली और यहां से जाने वाली उड़ानें इससे प्रभावित होंगी. उन्होंने कहा कि करीब 500 घरेलू उड़ानें रद्द की जाएंगी तथा कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की समयसारिणी में बदलाव किया जाएगा.

YouTube पर इस 'सिपाही' का वीडियो हुआ Viral, एक करोड़ से ज्यादा हो चुके हैं Views

सूत्रों के अनुसार, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने इस संबंध में सूचना जारी किया है. सूचना के अनुसार, 18 से 26 जनवरी तक 10:35 बजे से 12:15 बजे तक दिल्ली हवाईअड्डे पर कोई भी विमान उतर नहीं सकेगा और न ही वहां से उड़ान भर सकेगा.

VIDEO- विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट, गणतंत्र दिवस समारोह का औपचारिक समापन

अधिकारी ने कहा कि इससे रोजाना औसतन 100 उड़ानें प्रभावित होंगी. हम 40 अंरराष्ट्रीय उड़ानों को इस समय से पहले या इसके बाद में व्यवस्थित करेंगे. शेष 60 में से भी कुछ उड़ानों को समय देने की कोशिश की जाएगी, मतलब कि लगभग 50 उड़ानें रोजाना रद्द होंगी.

इनपुट- भाषा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com