रामजस कॉलेज के एबीवीपी से जुड़े विद्यार्थियों ने दिल्ली पुलिस मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया.
- कथित देश विरोधी नारे लगाने वालों पर कार्रवाई की मांग
- कहा, जेएनयू में देशविरोधी नारे लगाने वाले डीयू आ पहुंचे
- छात्रों ने पुलिस के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की
नई दिल्ली:
रामजस कॉलेज में छात्रों के बीच हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. वामपंथी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बाद एक बार फिर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने विरोध प्रदर्शन किया और कथित देश विरोधी नारे लगाने वालों पर कार्रवाई की मांग की. पुलिस को इस बारे में शिकायत और वीडियो मिला है जिसकी जांच की जा रही है.
दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर मुठ्ठी भर एबीवीपी के छात्र इकट्ठे हुए और जोरशोर से डीयू में कथित भारत विरोधी नारे लगाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की. एबीवीपी के नेता साकेत बहुगुणा के मुताबिक पहले जेएनयू में देशविरोधी नारे लगे और जब पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो उनकी हिम्मत इतनी बढ़ गई कि वे डीयू आ पहुंचे. इनके खिलाफ सख्त कर्रवाई होनी चाहिए. एबीवीपी से जुड़ी छात्रा विजेता के मुताबिक जिन्होंने भी देशविरोधी नारे लगाए हैं उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.
छात्रों ने पुलिस के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की. हालांकि पुलिस का कहना है कि देश विरोधी नारे लगाने की जो बात हो रही है, उसे लेकर कुछ वीडियो और शिकायत मिली है जिसकी जांच चल रही है. दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता दीपेंद्र पाठक के मुताबिक इसमें शिकायत और वीडियो मिले हैं जिनकी सत्यता की जांच चल रही है.
एबीवीपी इस मुद्दे पर दिल्ली विश्वविद्यालय में 2 मार्च को एक बड़ा मार्च निकालने की तैयारी कर रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
रामजस कॉलेज, Ramjas College Clash, दिल्ली पुलिस मुख्यालय, Delhi Police Headquarters, विरोध प्रदर्शन, Protest, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, ABVP