विज्ञापन
This Article is From Aug 08, 2017

जामिया विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन, सेना के जवानों को भेजी गई 500 राखियां

छात्राओं ने जामिया के कुलपति प्रोफेसर तलत अहमद से लेकर जामिया के सुरक्षाकर्मियों तक को राखी बांध कर हिन्दू -मुस्लिम भाईचारे का संदेश दिया तो वहीं दूसरी ओर ब्रह्मकुमारी बहनों ने भी उनको राखी बांधी.

जामिया विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन, सेना के जवानों को भेजी गई 500 राखियां
जामिया विश्वविद्यालय में मनाया गया रक्षाबंधन
  • छात्राओं ने कुलपति को बांधी राखी
  • सेना के जवानों को भी भेजी गई ऱाखियां
  • हिन्दू -मुस्लिम भाईचारे का दिया संदेश
नई दिल्ली: जामिया मिल्लिया इस्लामिया, सेंट्रल यूनिवर्सिटी कैम्पस में रक्षाबंधन, बड़े हर्ष-उल्लास के साथ मनाया गया. एक तरफ छात्राओं ने जामिया के कुलपति प्रोफेसर तलत अहमद से लेकर जामिया के सुरक्षाकर्मियों तक को राखी बांध कर हिन्दू -मुस्लिम भाईचारे का संदेश दिया तो वहीं दूसरी ओर ब्रह्मकुमारी बहनों ने भी जामिया के कुलपति प्रोफेसर तलत अहमद को राखी बांधी. प्रोफेसर तलत अहमद ने कहा 'मेरी कोई बहन नहीं है और मैं सुबह से ही इन लोगों का इंतज़ार कर रहा था. ये एक पवित्र संस्कृति है जो मज़हब से परे है. ये ऐसे ही चलते रहना चाहिए.' जामिया के छात्र-छात्राओं ने देश की सीमाओं पर तैनात  सुरक्षा बलों के लिए 500 राखियां भेज कर भाई-बहन के प्यार और रिश्ते को और मज़बूत  किया, साथ ही ये संदेश भी दिया की राखी, किसी खास समुदाय का त्योहार नहीं है बल्कि पूरे देशवासियों का त्योहार है. जामिया की छात्रा सफोरा जर्गर ने कहा "कि रक्षाबंधन भाई बहन के प्यार को बढ़ाता है और मजबूत करता है.

यह भी पढ़ें :  बहनों को याद आए न आए, ऋतिक रोशन पहुंच गए रक्षाबंधन मनाने... देखें फोटो

छात्रा मारिया खान ,उमेमा शान ओर रमशा ने बताया की हम जामिया  की छात्राएं पूरे  देश में गंगा-जमुनी तहजीब का पैगाम देना चाहते हैं. छात्राओं ने जामिया टीचर्स एसोसिएशन के सचिव एसएम महमूद समेत कई अध्यापकों को भी राखी बांधी. जामिया के जनसंपर्क अधिकारी अहमद अज़ीम ने कहा "गंगा-जमुनी तहजीब का एक बड़ा और पुराना मरकज़ है जामिया. जामिया में राखी बांधने की ये रिवायत काफी पहले से चली आ रही है। राखी का ये पर्व न सिर्फ भाई-बहन के प्यार को जताने का एक मौका है बल्कि इसके जरिये ये भी संदेश छात्रों ने दिया कि धर्म से ऊपर उठ कर एक दूसरे के लिए प्यार और भाईचारा बढ़े, एक दूसरे की लोग हिफाज़त करें." जामिया प्रशासन ने भी रक्षाबंधन पर इन बच्चों को ढेर सारी बधाइयां दीं.

Video :  बहन को टॉयलेट का तोहफा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jamia Millia University
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com