विज्ञापन
This Article is From May 14, 2017

मिड-डे मील में सांप पाये जाने के बाद सरकारी स्कूलों पर छापेमारी

पुलिस उपाधीक्षक दिनेश यादव ने बताया, ‘हमने विद्यालयों के वितरित किये जाने वाले खाने की खराब गुणवत्ता के बारे में संबंधित प्रधानाध्यापकों से लिखित में लिया है.’

मिड-डे मील में सांप पाये जाने के बाद सरकारी स्कूलों पर छापेमारी
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
फरीदाबाद: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र फरीदाबाद में एक सरकारी स्कूल के मिड-डे मील में सांप पाया गया, जिसके बाद स्थिति का पता लगाने के लिये मुख्यमंत्री के उड़नदस्ते ने जिले के छह स्कूलों का निरीक्षण किया. उल्लेखनीय है कि जिले में एनआईटी के नंबर-2 क्षेत्र के सरकारी बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं को 11 मई को वितरित किये गये खाने में सांप पाया गया था. इसके बाद मुख्यमंत्री के उड़नदस्ते ने जिले के ऊंचा गांव, चंद्रावली, अहीरवाड और तिमांग रोड स्थित विद्यालयों में मिड-डे मील की जांच की.

पुलिस उपाधीक्षक दिनेश यादव ने बताया, ‘हमने विद्यालयों के वितरित किये जाने वाले खाने की खराब गुणवत्ता के बारे में संबंधित प्रधानाध्यापकों से लिखित में लिया है.’ मुख्यमंत्री के उड़नदस्ते में शामिल सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह ने कहा कि विद्यालय में छात्रों को वितरित किये जाने वाले चावल में गाजर के टुकड़े मिले हैं. उन्होंने बताया कि खाने की गुणवत्ता से संबंधित रिपोर्ट मुख्यमंत्री को भेज दी गयी है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Faridabad, Snake In Mid-day Meal, Government School, Mid-day Meal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com