प्रद्युम्न ठाकुर (फाइल फोटो)
- गुरुग्राम पुलिस ने सात घंटे में सुलझा लिया था केस.
- प्रद्युम्न को एक टीचर की कार से अस्पताल पहुंचाया गया था.
- सीबीआई ने कहा था एग्जाम टालने के लिए की थी प्रद्युम्न की हत्या
नई दिल्ली:
प्रद्युम्न हत्याकांड मामले में केन्द्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने एक और खुलासा किया है. सीबीआई का कहना है कि आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है. सीबीआई का कहना है कि 11वीं कक्षा के आरोपी छात्र से चार बार पूछताछ की गई थी.
प्रद्युम्न की हत्या के आरोप में पकड़े गए छात्र को सहपाठियों ने उद्दंड बताया
सीबीआई ने रिमांड पेपर्स में भी कहा है कि आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है. सीबीआई के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि प्रद्युम्न की क्लास ग्राउंड फ्लोर पर थी और उसकी बहन विधि की क्लास सेकेंड फ्लोर पर थी. स्कूल की लॉबी में आने के बाद प्रद्युम्न वॉशरूम चल गया था जहां उस पर हमला हुआ. उनके मुताबिक, सुबह 8 बजकर आठ मिनट पर क्लास टीचर और स्कूल स्टॉफ ने प्रद्युम्न को एक टीचर की कार से अस्पताल पहुंचाया.
प्रद्युम्न हत्याकांड : मेनका गांधी ने कहा, आरोपी यदि 16 साल का है तो उस पर बालिग वाले कानून लागू होंगे
इस वारदात के सात घंटे बाद शाम करीब पांच बजे गुरुग्राम पुलिस ने मीडिया को जानकारी दी कि उन्होंने ये मामला सुलझा लिया है. बस कंडेक्टर अशोक ने ये हत्या की है और उन्होंने वो चाकू भी बरामद कर लिया है जिससे प्रद्युम्न की हत्या की गई थी.

प्रद्युम्न मर्डर केस में सीबीआई ने सीनियर छात्र को गिरफ़्तार किया
सीबीआई ने बुधवार को प्रेस कांन्फ्रेस कर बताया था कि उसने 11वीं छात्र को गिरफ्तार किया है, जिसने दूसरी क्लास के प्रद्युम्न की सिर्फ इसलिए हत्या की थी क्योंकि वह चाहता था कि एग्जाम टल जाए. सीबीआई ने दावा किया है कि इस हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए ड्राइवर और कंडक्टर का कोई हाथ नहीं है और न यह यौन शोषण का मामला है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Pradyuman Murder Case, CBI, Pradyuman Thakur