प्रतीकात्मक फोटो.
नई दिल्ली:
पश्चिमी दिल्ली के कीर्ति नगर में एक प्लास्टिक फैक्टरी में बुधवार की शाम को आग लग गई. दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रात दस बजे दो मंजिला फैक्टरी में आग लगने से संबंधित फोन कॉल मिली थी.
उन्होंने बताया कि 25 दमकल वाहन घटनास्थल पर आग से निपटने के लिए भेजे गए. रात ग्यारह बजकर 35 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया. इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
(इनपुट भाषा से)
उन्होंने बताया कि 25 दमकल वाहन घटनास्थल पर आग से निपटने के लिए भेजे गए. रात ग्यारह बजकर 35 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया. इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Delhi, West Delhi Fire, Plastic Factory, Fire