विज्ञापन
This Article is From Nov 15, 2018

दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज पर सेल्फी के लिए होड़ के बाद निर्वस्त्र होने का वीडियो वायरल

कथित तौर पर किन्नरों ने दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज पर कीं अश्लील हरकतें, पुलिस ने मामला दर्ज किया

दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज पर सेल्फी के लिए होड़ के बाद निर्वस्त्र होने का वीडियो वायरल
दिल्ली का सिग्नेचर ब्रिज.
  • वीडियो में कपड़े उतारकर डांस करते हुए दिख रहे किन्नर
  • किन्नरों का डांस देखते हुए दिख रहे तमाशबीन
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकत करने का प्रकरण दर्ज
नई दिल्ली: दिल्ली का सिग्नेचर ब्रिज निर्माण में भारी लेटलतीफी के कारण जहां चर्चित हुआ वहीं उद्घाटन के बाद यह कुछ अलग ही कारणों से चर्चित हो रहा है. इस ब्रिज पर सेल्फी लेने की होड़ जहां चर्चित हुई है वहीं अब ब्रिज पर निर्वस्त्र होने का वीडियो वायरल हो गया है.

दिल्ली में नवनिर्मित सिग्नेचर ब्रिज पर किन्नरों के निर्वस्त्र होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. यह मामला सामने आने के बाद पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकत करने का प्रकरण दर्ज किया है.

पुलिस के एक वरिष्ठ अफसर ने बुधवार को कहा, ‘‘ सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकत करने का मामला दर्ज किया गया है. मामले की तहकीकात की जा रही है.''उन्होंने बताया कि पुलिस ने सिग्नेचर ब्रिज पर सुरक्षा कड़ी कर दी है. इससे पहले कुछ आरोप लगाया गया था कि पुल पर पुलिस की मौजूदगी पर्याप्त नहीं है.

यह भी पढ़ें : सिग्नेचर ब्रिज: बीच सड़क लेटकर या केबल पर चढ़कर हो रहा है 'सेल्फी सेशन', पुलिस बनी मूकदर्शक

घटना के कथित वीडियो में दिख रहा है कि किन्नर सिग्नेचर ब्रिज पर अपने कपड़े उतार रहे हैं और डांस कर रहे हैं. वहीं राहगीर उन्हें देख रहे हैं.
 
अधिकारी ने कहा कि पुलिस कथित घटना की सटीक तारीख का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

VIDEO : ब्रिज पर सेल्फी के लिए होड़

सिग्नेचर ब्रिज उद्घाटन के बाद से ही सैर-सपाटे के लिए लोकप्रिय हो गया है. यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं.
(इनपुट भाषा से भी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nude Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com