विज्ञापन
This Article is From Sep 30, 2017

दिल्ली में अब इन स्थानों पर खड़े नहीं किए जा सकेंगे वाहन...

एलजी अनिल बैजल ने पार्किंग स्थल के बगल की सड़कों को नो पार्किंग जोन घोषित करने के निर्देश दिए

दिल्ली में अब इन स्थानों पर खड़े नहीं किए जा सकेंगे वाहन...
दिल्ली के उप राज्यपाल ने शहर में वाहनों की पार्किंग के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं.
  • उप राज्यपाल ने मंत्री और अफसरों के साथ की बैठक
  • नई पार्किंग नीति को लागू करने के लिए दिए निर्देश
  • पर्याप्त पार्किंग सुविधा सुनिश्चित करने के लिए कहा
नई दिल्ली: दिल्ली में अब पार्किंग स्थलों के समीप की सड़कों पर वाहन खड़े नहीं किए जा सकेंगे.नई पार्किंग नीति को लागू करने के लिए उपराज्यपाल अनिल बैजल ने अधिकारियों को मौजूदा पार्किंग स्थलों के बगल की सड़कों को ‘नो पार्किंग जोन’ घोषित करने का निर्देश दिया.

उप राज्यपाल ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कई अन्य निर्देश जारी किए. इसमें परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत, मुख्य सचिव एमएम कुट्टी, पीडब्ल्यूडी प्रधान सचिव अश्वनी कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे.

VIDEO : भार के अनुसार चालान

बैजल ने नई नीति के क्रियान्वयन के दौरान लोगों को कम से कम असुविधा हो इसके लिए पर्याप्त पार्किंग सुनिश्चित करने पर फोकस करने के लिए कहा है.
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Traffic
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com