प्रदूषण के कारण छाई धुंघ के चलते दिल्ली के निकट हाईवे पर आज सुबह करीब आधा दर्जन वाहन आपस में टकरा गए. हादसे में एक पुरुष और महिला की हालत गंभीर है.रिपोर्टों के अनुसार, कमजोर विजिविलिटी (दृश्यता) के चलते एक तेज रफ्तार I20 कार, ट्रक से टकरा गई. इसके कारण कुछ ही सेकंड के भीतर छह कार आपस में टकरा गई. हादसे में दो बच्चों सहित छह लोग घायल हुए हैं. घायलों कोफरीदाबाद के प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया है. ट्रक से टकराने वाली वाली आई20 कार में सवार चंदन कुमार और उनकी पत्नी की हालत गंभीर है. इनके दो बच्चों को भी मामूली चोटें आई हैं.
दीवाली ने छुड़ाए दिल्लीवालों के 'आंसू', गले में खारिश, आंखों से पानी आने की दिक्कत झेल रहे लोग
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क हादसे के कारण कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है. यह चमत्कार की है कि हादसे में किसी की जान नहीं गई है. पुलिस के अनुसार, दो ट्रक, एक स्विफ्ट, एक इनोवा और एक आई20 भी एक्सीडेंट की चपेट में आए हैं. ट्रैफिक बाधित होने के बाद बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कारों को क्रेन की मदद की हटाया गया. पुलिस के अनुसार, कम दृश्यता के कारण अन्य ड्राइवरों को भी सावधानी बरतने के बारे में घोषणा की गई.
घने कोहरे के कारण हर वर्ष इस समय में ट्रैफिक धीमा हो जाता है. गौरतलब है कि दीवाली की अगली सुबह देश की राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में प्रदूषण से बुरा हाल देखने को मिला है. प्रदूषण को रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने पटाखों की बिक्री एवं इस्तेमाल पर रोक लगाई थी. हालांकि, दीवाली के दौरान कई जगहों पर आतिशबाजी देखी गई. सरकार के प्रदूषण रोकने के सारे प्रयास नाकाफी साबित हुए. दीवाली के अगले दिन यानी शुक्रवार सुबह राजधानी की वायु गुणवत्ता 'खतरनाक' स्थिति में पहुंच गई और आसमान पर धुंध की मोटी चादर छाई नजर आई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं