दिल्ली नगर निगम की पहली बैठक के लिए दिल्ली सरकार ने पीठासीन अधिकारी के नाम को मंजूरी दे दी है. आम आदमी पार्टी के आदर्श नगर के पार्षद मुकेश गोयल पीठासीन अधिकारी होंगे.
पीठासीन अधिकारी का काम होगा कि MCD के सदन की पहली बैठक की अध्यक्षता करे और मेयर व डिप्टी मेयर का चुनाव कराए.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
मुकेश गोयल दिल्ली नगर निगम में सबसे पुराने पार्षद हैं. दिल्ली सरकार ने प्रस्ताव को मंजूरी देकर उपराज्यपाल को भेज दिया है.
आपको बता दें कि ‘आप' ने एमसीडी की 250 में से 134 सीट पर जीत हासिल करके दिल्ली नगर निगम पर बीजेपी के 15 साल तक चले शासन पर विराम लगा दिया था.
शैली ओबेरॉय आम आदमी पार्टी की मेयर उम्मीदवार हैं. शैली पटेल नगर विधानसभा के वार्ड 86 से पार्षद हैं. आम आदमी पार्टी की तरफ से डिप्टी मेयर उम्मीदवार आले मोहम्मद इकबाल हैं. मोहम्मद इकबाल मटिया महल के वार्ड 76 से पार्षद हैं.
दिल्ली नगर निगम के चुनाव में आम आदमी पार्टी को 250 सीटों में से 134 और भाजपा को 104 सीटें मिलीं थी. इस तरह से आम आदमी पार्टी के पास बहुमत है. 6 जनवरी 2023 को दिल्ली नगर निगम की पहली बैठक होनी है. इसी में मेयर और डिप्टी मेयर पर फैसला होगा.
अगर दिल्ली नगर निगम में मेयर चुनने के लिए सांसदों और विधायकों के वोट भी गिने जाएं तो भी आम आदमी पार्टी के पास बहुमत है. आम आदमी पार्टी के पास कुल 151 वोट हैं तो भाजपा के पास 111. दिल्ली नगर निगम में पार्षदों पर दल कानून लागू नहीं होता. साथ ही लंबे समय बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष में बहुत कम अंतर है. इसलिए उम्मीद जताई जा रही थी कि भाजपा मेयर और डिप्टी मेयर पद पर उलटफेर कर सकती है.
यह भी पढ़ें-
"यह व्यक्तिगत है ...": संकट के बीच ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का 2023 का पहला भाषण
ग्रेटर नोएडा के रिहायशी इलाके में दिखा तेंदुआ जैसा जंगली जानवर, तलाश में जुटा वन विभाग
2022 में असम में एक भी गैंडे का शिकार नहीं हुआ, 20 साल में पहली बार हुआ ऐसा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं