- आप ने याद दिलाया था वादा
- बीजेपी नेता ने कहा- वादा पूरा कर रहा हूं
- संतोष कोली और सोनी मिश्रा के परिवार को रुपये देने की बात कही
आम आदमी पार्टी इन दिनों बीजेपी नेता मनोज तिवारी को अपने 'एक' वादे के बारे में याद करा रही है. जिसके जवाब में दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने अपना वादा पूरा करने की बात कही है. तिवारी के मुताबिक वह आप की दो महिला कार्यकर्ता दिवंगत संतोष कोली और सोनी मिश्रा के परिवार के सदस्यों को यह धनराशि दान करेंगे. इन महिलाओं ने आप नेताओं के खिलाफ आरोप लगाए थे और बीजेपी ने इनकी मौत पर सवाल खड़े किए थे. उन्होंने एक ट्वीट कर कहा कि वह अपने वादे को लेकर पक्के हैं. तिवारी अरविंद केजरीवाल को दिल्ली में प्रदूषण पर लगाम लगाने के मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलाने की भी चुनौती दी.दरअसल, दो माह पहले BJP की दिल्ली इकाई के मुखिया मनोज तिवारी ने पेशकश दी थी कि अगर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण को मंज़ूरी दे देते हैं, तो वह उनकी पार्टी को 1.11 लाख रुपये का चंदा देंगे.
जब AAP ने मांगा बीजेपी से चंदा : अब हमें दीजिए एक लाख रुपये...
आप सरकार द्वारा दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण को मंजूरी दिए जाने के साथ पार्टी ने अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट कर कहा था,उम्मीद है कि मनोज तिवारी इसे जुमला नहीं कहेंगे और पार्टी को दान देने के अपने वादे को पूरा करेंगे. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए तिवारी ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर लिखा, अरविंद केजरीवाल जी आप पकड़े गए. आपकी पार्टी ने यह स्वीकार किया मेट्रो के चौथे चरण को आपने अटकाया था. मैं अपने वादे का पक्का हूं और दिवंगत संतोष कोली और सोनी मिश्रा के परिवार को दान दे रहा हूं.
•@ArvindKejriwal फिर पकडे गए ना आप ...
— Manoj Tiwari (@ManojTiwariMP) December 22, 2018
High Court ने स्पष्ट कहा है कि चौथे वित्त आयोग कि सिफरिशों के हिसाब से निगम के कर्मचारियों के वेतन की ज़िम्मेदारी दिल्ली की @AamAadmiParty सरकार की है !
When will you release these funds? pic.twitter.com/xK4AkCn1oe
कोली आप की एक सक्रिय सदस्य थी और उसकी 2013 में एक दुर्घटना में मौत हो गई थी. उसकी मां ने इस साल सितंबर में आरोप लगाया था कि उनकी बेटी की हत्या की गई लेकिन पार्टी ने इस मामले में कुछ नहीं किया. सोनी मिश्रा नरेला इलाके से आप कार्यकर्ता थी. उसने 2016 में आत्महत्या कर ली थी. आप सरकार ने इस मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए थे और मामले को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को सौंप दिया गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं