विज्ञापन
This Article is From Oct 01, 2017

मेट्रो किराया वृद्धि की समीक्षा करेगा शहरी विकास मंत्रालय, केजरीवाल ने उठाए थे सवाल  

शहरी विकास मंत्रालय ने कहा है कि वह दिल्ली मेट्रो की प्रस्तावित किराया वृद्धि पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा उठाए गए मुद्दों का अध्यन करेगा.

मेट्रो किराया वृद्धि की समीक्षा करेगा शहरी विकास मंत्रालय, केजरीवाल ने उठाए थे सवाल  
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल. (फाइल फोटो)
  • 10 अक्टूबर से एक बार फिर बढ़ने वाला है मेट्रो का किराया
  • सीएम अरविंद केजरीवाल ने की थी समीक्षा करने की मांग
  • इससे पहले मई महीने में मेट्रो के किराये बढ़ाए गए थे
नई दिल्ली: शहरी विकास मंत्रालय ने कहा है कि वह दिल्ली मेट्रो द्वारा प्रस्तावित किराया वृद्धि पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा उठाए गए मुद्दों का अध्यन करेगा. एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. किराया बढ़ोतरी को 'अस्वीकार्य' बताते हुए केजरीवाल ने केंद्रीय आवास और शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखकर मांग की थी कि इस फैसले पर रोक लगाई जाए और उसकी समीक्षा की जाए.

यह भी पढ़ें : 10 अक्‍टूबर से फिर बढ़ेगा दिल्ली मेट्रो का किराया, देर से जागी दिल्ली सरकार

मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया, 'मंत्री ने शहरी विकास सचिव डीएस मिश्रा से प्रस्तावित किराया वृद्धि पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा उठाए गए मुद्दों का अध्ययन करने को कहा है.' केजरीवाल ने 10 अक्टूबर से बढ़ने वाले मेट्रो किराए का पुरजोर विरोध किया था. उन्होंने शनिवार को दावा किया था कि किराया-निर्धारण समिति की सिफारिशों का उल्लंघन होगा.

VIDEO:दिल्ली मेट्रो में सफर करना हुआ महंगा, बढ़ा किराया

इससे पहले मई महीने में मेट्रो के किराये बढ़ाए गए थे. अगर इस बार किराया बढ़ाया जाता है तो 10 अक्टूबर से मेट्रो किराया 10 रुपये और बढ़ जाएगा.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Metro Fare Hike, Arvind Kejriwal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com