घायल पुलिसकर्मी का मेडिकल करवाया गया है. (Representative Image/File)
नई दिल्ली:
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल के साथ मारपीट के आरोप लगे हैं. जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कल तिलक नगर गए थे. इस दौरान दिल्ली पुलिस का हेड कॉन्स्टेबल सादी वर्दी में वीडियोग्राफी कर रहा था. आप समर्थकों की भीड़ ने कॉन्स्टेबल को घेर लिया और उसके साथ मारपीट की. इसके बाद घायल पुलिसकर्मी का मेडिकल करवाया गया. इस मामले में दिल्ली पुलिस एफआईआर दर्ज कर सकती है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Delhi, Delhi Police, Head Constable, Aam Aadmi Party