विज्ञापन
This Article is From Mar 03, 2018

आर्थिक तंगी से परेशान शख्स ने परिवार सहित खुद को मारा चाकू

दिल्ली के संगमविहार इलाके में होली के दिन जितेंद्र नाम के शख्स ने अपनी पत्नी और दोनों बेटियो पर चाकू से जानलेवा हमला कर खुद पर भी उसी चाकू से हमला कर लिया.

आर्थिक तंगी से परेशान शख्स ने परिवार सहित खुद को मारा चाकू
होली के दिन आदमी ने पूरे परिवार को मारा चाकू
  • संगमविहार इलाके में होली के दिन हुई ये वारदात
  • आर्थिक तंगी से परेशान होकर परिवार किया खत्म
  • आईपीसी की धारा 307 के तहत मामला दर्ज
नई दिल्ली: दिल्ली के संगमविहार इलाके में होली के दिन दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई. असल में तस्वीर में दिख रहे जितेंद्र नाम के शख्स ने पहले अपनी पत्नी और दोनों बेटियो पर चाकू से जानलेवा हमला किया और फिर खुद पर भी उसी चाकू से हमला कर लिया. सभी को अस्पताल ले जाया गया जहा जितेंद्र की मौत हो गई और पत्नी, बेटियो को ट्रॉमा सेंटर में इलाज कराया जा रहा है, सभी के हालत खतरे से बाहर है. 

दिल्ली: युवक को एक के बाद एक 50 से ज्यादा बार चाकू मारा, CCTV में कैद हुई वारदात

शुरुआती जांच में पुलिस को लग रहा है कि आर्थिक तंगी से परेशान होकर घर के मुखिया जितेंद्र ने ये खौफनाक कदम उठाया जिसमे उसकी मौत हो गई और परिवार घायल हो गया, पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि किराए के कमरे के पैसे भी देने की स्थिति नहीं थी परिवार की और शायद इस वारदात के पीछे आर्थिक तंगी ही है. फिलहाल पुलिस ने संगम विहार थाने में आईपीसी की धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है.

देखें वीडियो - डर की राजधानी दिल्ली
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Holi, Delhi Crime
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com