प्रतीकात्मक फोटो
- गुड़गांव में 9वीं मंजिल से लिफ्ट गिरी
- तीन लोग गंभीर रूप से घायल
- घटना डीएलएफ फेज 4 इलाके में स्थित रीजेंसी पार्क 2 अर्पाटमेंट में हुई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
गुड़गांव:
गुड़गांव में एक ऊंची इमारत की नौवीं मंजिल से एक लिफ्ट गिर गई, जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि यह घटना यहां डीएलएफ फेज 4 इलाके में स्थित रीजेंसी पार्क 2 अर्पाटमेंट में हुई. उन्होंने बताया कि घायलों में इमारत में रहने वाली एक महिला, उसका चालक और घरेलू सहायक शामिल है. इन तीनों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
यह भी पढ़ें: देश के सबसे बड़े एम्स हॉस्पिटल में गिरी लिफ्ट, 7 लोग बुरी तरह घायल
पुलिस प्रवक्ता रविन्दर कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है. बताया जा रहा है कि लिफ्ट में तीन लोग सवार थे. एक महिला जो इमारत में रहती है उसका घरेलू हेल्पर और ड्राइवर. घटना के बाद तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
यह भी पढ़ें: लखनऊ: कोर्ट में चौथी मंजिल से लिफ्ट गिरी, एक दर्जन घायल
बताया जा रहा है कि ड्राइवर की हालत काफी गंभीर है. वहीं, महिला को घुटने-प्रतिस्थापन सर्जरी की आवश्यकता होगी. इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. गुड़गांव पुलिस पीआरओ रविंदर कुमार ने कहा कि घटना की अभी जांच चल रही है.
VIDEO:मुंबई में लिफ्ट गिरी, 5 की मौत
रिपोर्ट के मुताबिक, लिफ्ट काफी खराब स्थिति में थी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं