विज्ञापन
This Article is From Oct 05, 2017

गुरुग्राम के मानेसर स्थित मारुति सुजुकी के प्लांट में घुसा तेंदुआ, तलाश जारी

फॉरेस्ट विभाग और पुलिस विभाग की टीम मौके पर मौजूद है. तेंदुए को मारुति के इंजन डिपार्टमेंट में देखा गया.

गुरुग्राम के मानेसर स्थित मारुति सुजुकी के प्लांट में घुसा तेंदुआ, तलाश जारी
मानेसर के मारुति सुजुकी प्लांट में तेंदुआ घुसा
  • मारुति सुजुकी के प्लांट में घुसा तेंदुआ
  • सुबह की शिफ्ट के कर्मचारी अंदर नहीं जा पा रहे
  • तेंदुए की तलाश के लिए सीसीटीवी की ली जा रही है मदद
गुरुग्राम: गुरुग्राम के मानेसर स्थित मारुति सुजुकी के प्लांट में तेंदुआ घुस गया है. सुबह 4.00 बजे के आसपास तेंदुआ घुसा, जिसकी वजह से सुबह की शिफ्ट के कर्मचारी काम करने के लिए अंदर नहीं जा सके.फॉरेस्ट विभाग और पुलिस विभाग की टीम मौके पर मौजूद है. तेंदुए को मारुति के इंजन डिपार्टमेंट में देखा गया. वन विभाग की टीम लगातार उसकी तलाश कर रही है. इसके लिए सीसीटीवी की मदद भी ली जा रही है. फिलहाल इस प्लांट में काम बंद है तलाश जारी है.

सोसायटी में घुसे तेंदुए ने किया कुत्ते का शिकार, CCTV में कैद हुई तस्वीर

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुबह की पाली के लिए करीब 7 बजे पहुंचे हजारों कर्मचारियों को सुरक्षा कारणों से संयंत्र के बाहर रहने को कहा गया. अधिकारी ने बताया कि निजी सुरक्षा कर्मचारियों को भी संयंत्र से दूर रहने को कहा गया. उन्होंने बताया, वन विभाग, पुलिस और वन्यजीव विभाग की टीमें तेंदुए को पकड़ने के लिए बुलाई गईं. हमने संयंत्र की घेराबंदी की और तेंदुए को पकड़ने के लिए एक तलाशी अभियान शुरू किया हालांकि, हमें अभी तक उसका पता नहीं चल सका है. इस साल अप्रैल में जिले के सोहना में एक मकान में तेंदुआ घुस गया था और पांच लोगों को घायल कर दिया था. (इनपुट्स भाषा से भी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Leopard, Maruti Suzuki, Manesar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com