- कपिल मिश्र ने खोला आप के खिलाफ मोर्चा
- विश्वास के अमानतुल्ला अभियान में कपिल मिश्र विश्वास के समर्थन में थे
- विश्वास ने कहा सत्ता के किसी घड़े का बूंद भर नहीं चखा
दिल्ली सरकार में मंत्री पद से हटाए गए कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल और उनकी टीम के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल दिया है. उनका कहना है कि टैंकर घोटाले को लेकर उन्होंने जो जानकारी अरविंद केजरीवाल को दी है ये उसी का नतीजा है.
हालांकि, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि जल प्रबंधन का काम सही तरीके से नहीं हो रहा था इसलिए कपिल मिश्रा को हटाया गया है.
उधर बगावती तेवर अपना चुके कपिल मिश्रा आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहे हैं जिसमें उनका दावा है कि वो टैंकर घोटाले से जुड़े नामों का ख़ुलासा करेंगे. लेकिन सूत्रों के मुताबिक इस पूरे झगड़े को कुमार विश्वास के हालिया एपिसोड से जोड़कर भी देखा जा रहा है.
अमानातुल्ला के ख़िलाफ़ कुमार विश्वास के अभियान में कपिल मिश्रा उनके पक्ष में खड़े थे. अब कुमार विश्वास भी कपिल मिश्रा के समर्थन में ट्वीट करते नज़र आ रहे हैं.
एक आंदोलन और सही.न थके हैं,न डरे हैं. सत्ता के किसी घड़े का बूँद भर जल भी नहीं चखा इसलिए अभीतक जंतर-मंतर की आग बाक़ी है.साथियो आश्वस्त रहो
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) 6 May 2017
इधर सूत्रों के मुताबिक कपिल मिश्रा की जगह कैलाश गहलोत को मंत्री बनाया जाएगा. जबकि राजेंद्र पाल गौतम भी मंत्री बनाए जाएंगे. कुमार विश्वास ने ट्वीट कर कहा, एक आंदोलन और सही, न थके हैं, न डरे हैं सत्ता के किसी घड़े का बूंद भर जल भी नहीं चखा इसलिए अभी तक जंतर-मंतर की आग बाकी है.साथियों आश्वस्त रहो.
देश और कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाता हूँ कि हम भ्रष्टाचार के खिलाफ अंदर और बाहर आवाज़ उठाना जारी रखेंगे,परिणाम चाहे कुछ भी हो!भारतमाता की जय
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) 6 May 2017
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं