प्रतीकात्मक फोटो
- ज्वैलरी वर्कशॉप से एक करोड़ रुपये से अधिक के गहने चोरी
- ज्वैलरी वर्कशॉप के कर्मचारी ने इस चोरी को अंजाम दिया
- पुलिस ने बताया कि यह घटना चार नवंबर की है
नई दिल्ली:
मध्य दिल्ली के करोलबाग इलाके में एक आभूषण विक्रेता के वर्कशॉप में काम करने वाले एक व्यक्ति ने अपने सहकर्मियों को शराब और मिठाई में कथित तौर पर नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया और एक करोड़ रुपये से अधिक के आभूषण लेकर चंपत हो गया. पुलिस ने बताया कि यह घटना चार नवंबर की है. उन्होंने बताया कि ऐसा संदेह है कि एक कर्मचारी ने अपने सह-कर्मियों को बताया कि उसके बेटे का जन्मदिन है और उन्हें नशीला पदार्थ युक्त शराब और मिठाई दिया.
यह भी पढ़ें: एटीएम तोड़ नहीं पाए तो 30 लाख रुपये से भरी पूरी मशीन ही ले भागे चोर
पुलिस के अनुसार, जब अन्य कर्मचारी बेहोश हो गए तो आरोपी सोने और हीरे के गहने लेकर भाग गया. घटना के दिन आभूषण विक्रेता कौशिक गोस्वामी अपने घर गए हुए थे. उन्होंने अगले दिन मामले की सूचना मिली.
VIDEO: यूपी के पेट्रोल पंपों में तेल चोरी का मास्टरमाइंड ठाणे में गिरफ्तार
पिछले महीने इसी इलाके के दो आभूषण विक्रेताओं के दो वर्कशॉप से 14 करोड़ रुपये मूल्य से अधिक के गहने चोरी हुए थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Jewelery Workshop, Employee Stole Jewelery