विज्ञापन
This Article is From Aug 07, 2017

डीटीसी बसों में खराबी और राखी की भीड़ के कारण दिल्ली-एनसीआर में कई जगह ट्रैफिक जाम

त्यौहारी भीड़भाड़, बारिश और डीटीसी की कई बसों के खराब हो जाने के कारण राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में यातायात बुरी तरह चरमरा गया.

डीटीसी बसों में खराबी और राखी की भीड़ के कारण दिल्ली-एनसीआर में कई जगह ट्रैफिक जाम
प्रतीकात्‍मक फोटो
  • कई मार्गों पर धीमी गति से रेंगते दिखे वाहन
  • दिल्‍ली ट्रैफिक पुलिस ने इस बारे में किए ट्वीट
  • डीटीसी की तीन बसों में आई तकनीकी खराबी
नई दिल्‍ली: त्यौहारी भीड़भाड़, बारिश और डीटीसी की कई बसों के खराब हो जाने के कारण राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में यातायात सोमवार को बुरी तरह चरमरा गया.दिल्ली यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि धौला कुआं और आईटीओ जैसे कई मुख्य मार्गों तथा चौराहों पर वाहन धीमी गति से रेंगते नजर आए. दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्वीट किया कि दिल्ली सचिवालय के पास एक ऊंट के मृत पाए जाने के कारण आईटीओ-लक्ष्मी नगर मार्ग के पास यातायात बाधित रहा.डीटीसी की कुछ बसों ने आई खराबी के कारण यह यातायात व्‍यवस्‍था और बिगड़ गई. कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की भीड़ नजर आई.
 

अधिकारी ने बताया कि धौला कुआं, रोशनआरा मार्ग और दिल्ली गेट पर दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की तीन बसों में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. उन्होंने कहा, ‘त्यौहार के कारण गाजियाबाद की ओर भोपुरा बॉर्डर जाने वाले मार्ग पर भीषण जाम लगा है. इसलिए कृपया इस मार्ग से बचें.’

वीडियो : दिल्‍ली में ट्रैफिक के बुरे हाल


दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्विटर पर अपने पोस्ट अलर्ट में लिखा, ‘रोहिणी की ओर पीरागढ़ी जाने के मार्ग में भारी जाम लगा है. इसलिए कृपया इस मार्ग पर जाने से बचें.’कई मुख्य मार्गों तथा चौराहों पर वाहनों की लंबी कतार देखी गई, इसके कारण लोगों को कई घंटे सड़क पर ही गुजारने पड़े.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Traffic Jam, Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com