विज्ञापन

हाथों में कन्या पूजन का प्लेट लिए एक घंटे तक लिफ्ट में फंसी रहीं बच्चियां, नोएडा की सोसायटी में बड़ी चूक, VIDEO

सोसाइटी के निवासियों का आरोप है कि लिफ्ट काफी देर तक बीच में रुकी रही. जिससे अंदर फंसे लोगों की हालत बिगड़ने लगी. छोटी बच्चियां डर के कारण जोर-जोर से रोने लगीं. लिफ्ट के अंदर से लगातार आवाज़ आनी शुरू हो गई. जब टावर में मौजूद अन्य लोगों ने यह शोर सुना तो मौके पर भीड़ जमा हो गई.

हाथों में कन्या पूजन का प्लेट लिए एक घंटे तक लिफ्ट में फंसी रहीं बच्चियां, नोएडा की सोसायटी में बड़ी चूक, VIDEO
हाथों में कन्या पूजन का प्लेट लिए लिफ्ट में बाहर निकली बच्चियां और महिला.
ग्रेटर नोएडा:

Greater Noida Lift Accident: बड़े-बड़े शहरों की ऊंची-ऊंची बिल्डिंगों में लगी लिफ्ट के रखरखाव में चूक का मामला लगातार सामने आता रहा है. इन हादसों के कारण कई बार लोगों की जान भी गई है. अचानक लिफ्ट का बंद हो जाना, अचानक नीचे गिर जाना जानलेवा हादसे होते है. शुक्रवार को चैत्र नवरात्रि के आखिरी दिन ग्रेटर नोएडा की सोसायटी से ऐसे ही लिफ्ट हादसे का मामला सामने आया है. ग्रेटर नोएडा की हिमालय प्राइड सोसाइटी में कन्या पूजन को आई छोटी बच्चियां लिफ्ट में फंस गई. उस वक्त लिफ्ट में एक महिला भी थी. किसी तरह महिला बच्चियों को ढांढस बढ़ाए रही. करीब एक घंटे बाद बच्चियां लिफ्ट से बाहर निकल सकी.

बच्चियों के रोने की आवाज सुन जुटे लोग

सोसाइटी के निवासियों का आरोप है कि लिफ्ट काफी देर तक बीच में रुकी रही. जिससे अंदर फंसे लोगों की हालत बिगड़ने लगी. छोटी बच्चियां डर के कारण जोर-जोर से रोने लगीं. लिफ्ट के अंदर से लगातार आवाज़ आनी शुरू हो गई. जब टावर में मौजूद अन्य लोगों ने यह शोर सुना तो मौके पर भीड़ जमा हो गई. हर कोई किसी तरह फंसे लोगों को निकालने की कोशिश में जुट गया, लेकिन लिफ्ट पूरी तरह जाम हो चुकी थी. 

बच्चियों के बाहर निकलते लोगों ने ली राहत की सांस

आखिरकार कड़ी मशक्कत के बाद मेंटेनेंस कर्मचारियों और लिफ्ट स्टाफ कर्मचारियों ने लिफ्ट को खोलकर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. लिफ्ट से बाहर निकलते ही कई बच्चों की हालत रोने के कारण खराब हो गई थी. जबकि महिलाओं को बाहर निकाल कर एक तरफ बैठाया और पानी पिलाया गया. थोड़ी देर बाद जाकर सभी लोगों ने राहत की सांस ली.

सोसायटी के लोग बोले- पहले भी होते रहे हैं लिफ्ट हादसे

सोसायटी की एओए प्रेसिडेंट सीमा भंडारी ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी कई बार लिफ्ट के अचानक बंद होने और फंसने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. 7 मार्च को टावर ए की एक लिफ्ट अचानक नीचे गिरने जैसी स्थिति में आ गई थी. इसके अगले दिन 8 मार्च को भी कई बार लिफ्ट में लोग फंस गए थे. इन घटनाओं के बाद भी न तो बिल्डर ने मेंटेनेंस सुधार और ना ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए. 

हिमालय प्राइड सोसाइटी में करीब 1100 परिवार रहते हैं

बताते चले कि हिमालय प्राइड सोसाइटी में करीब 1100 से अधिक परिवार रहते हैं. जिनमें बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोग भी शामिल हैं. लिफ्ट का बार-बार खराब होना उनकी सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन गया है. इस घटना में सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए लेकिन यह साफ हो गया है कि सोसायटी की लिफ्ट व्यवस्था पूरी तरह से लापरवाही का शिकार है. बार-बार हो रही घटनाओं और शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होना एक बड़ा सवाल खड़ा करता है. अगर समय रहते सुधार नहीं किया गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है.

यह भी पढ़ें - गेट खुला और चल पड़ी लिफ्ट... बाल-बाल बची शख्स की जान, VIDEO देख आप भी सिहर उठेंगे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lift Accident, Lift Accident News, Lift Accident In Noida, Lift Accident Viral Video, Greater Noida Lift Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com