विज्ञापन

सूरत के वेसु इलाके में लिफ्ट हादसा: बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर के बीच फंसे 11 लोग, दहशत का माहौल

Surat Lift Accident: स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी. वहीं मौके पर पहुंची वेसु फायर स्टेशन की टीम ने मोर्चा संभाला. जिसके बाद ‘डोर की' और उपकरणों लिफ्ट का दरवाजा से खोला गया.

सूरत के वेसु इलाके में लिफ्ट हादसा: बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर के बीच फंसे 11 लोग, दहशत का माहौल

Surat Lift Accident: गुजरात (Gujarat) के सूरत के वेसु इलाके में बड़ा हादसा हो गया. वेसु इलाके में स्थित आशीर्वाद कॉम्प्लेक्स (Ashirwad Complex) में बीच मंजिल में लिफ्ट अटक गई. जिसके चलते बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर के बीच 11 लोग फंस गए, जिसमें 9 महीने का मासूम बच्चा भी शामिल था. बीच मंजिल में लिफ्ट बंद होने के बाद अंदर घुटन हो गया, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया.

लिफ्ट के अंदर फंसे 11 लोग

लिफ्ट के अंदर मौजूद लोगों ने चीख-पुकार मचा दी. जिसे सुन स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. इधर, सूचना के बाद वेसु फायर स्टेशन की टीम ने मोर्चा संभाला. ‘डोर की' और उपकरणों लिफ्ट का दरवाजा से खोला गया. 15 मिनट तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी 11 लोगों को सुरक्षित निकाला गया.

सुरक्षित बाहर निकाला गया

बताया जा रहा है कि इस लिफ्ट में एक ही परिवार के 5 से ज्यादा सदस्य फंसे हुए थे. बच्चे समेत सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है. कोई जनहानि नहीं हुई है.वहीं लिफ्ट से बाहर निकलते ही लोगों ने राहत की सांस ली.

ये भी पढ़ें: 6 दिन की बच्ची को करोड़पति दंपती ने 1 लाख में खरीदा, 2 साल बाद सड़क किनारे फेंका, मानव तस्करी से जुड़ा नेटवर्क; 6 आरोपी गिरफ्तार

ये भी पढ़ें: नारी को कैसे मिलेगी ताकत ? MP में महिला PCS अधिकारी ने फील्ड वर्क छोड़ा, मंत्री के भाई ने कहा था- जिंदा दफना दूंगा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Surat New, Surat Lift Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com