विज्ञापन
This Article is From Sep 03, 2019

भागते हुए बदमाशों ने पुलिस कांस्टेबल पर चलाई गोली लेकिन लगी जाकर राहगीर को, हुई मौत

पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों को पकड़ने के लिये टीमें गठित की गई हैं.

भागते हुए बदमाशों ने पुलिस कांस्टेबल पर चलाई गोली लेकिन लगी जाकर राहगीर को, हुई मौत
नई दिल्ली:

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंदनगरी इलाके में कार सवार बदमाशों ने एक कांस्टेबल पर गोली चला दी लेकिन ये गोली उसे न लगकर एक राहगीर को लग गई और उसकी मौत हो गई.  50 वर्षीय राहगीर और मृतक की पहचान हर्ष विहार निवासी राजू के रूप में हुई है.  पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पूर्व) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा, "नंद नगरी थाने में तैनात हमारे सिपाही अजय सोमवार रात 11 बजकर 39 मिनट पर तांगा स्टैंड से गुजर रहे थे तो उन्होंने स्विफ्ट डिजायर कार में बैठे कुछ संदिग्ध लोगों को देखा." सिपाही ने जब उनसे पूछताछ की तो वे भागने लगे. 

रेस्तरां में सैंडविच देरी से देने पर ग्राहक ने खोया आपा, वेटर को मारी गोली

ठाकुर ने कहा, "पीछा करने के दौरान कार सवार एक व्यक्ति ने सिपाही पर गोली चला दी लेकिन गोली एक राहगीर को लगी और वह भागने में कामयाब रहे. पीड़ित को गुरु तेग बहादुर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया." उन्होंने कहा कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों को पकड़ने के लिये टीमें गठित की गई हैं.
 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Firing, Delhi, Delhi Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com