विज्ञापन
This Article is From Jun 17, 2025

लेडी डॉन बनेगी मां, तिहाड़ में बंद गैंगस्टर काला जठेड़ी को IVF के लिए मिली 6 घंटे की पैरोल

दिल्ली और कई राज्यों में जबरन वसूली के मामलों में गैंगस्‍टर काला जठेड़ी इस समय तिहाड़ जेल में बंद है. गैंगस्‍टर ने पैरोल की याचिका की सुनवाई के दौरान कोर्ट से मांग की कि उसको वंश बढ़ाना है.

लेडी डॉन बनेगी मां, तिहाड़ में बंद गैंगस्टर काला जठेड़ी को IVF के लिए मिली 6 घंटे की पैरोल

दिल्ली और कई राज्यों में जबरन वसूली के मामलों में गैंगस्‍टर काला जठेड़ी इस समय तिहाड़ जेल में बंद है. गैंगस्‍टर ने पैरोल की याचिका की सुनवाई के दौरान कोर्ट से मांग की कि उसको और उसकी पत्‍नी को वंश बढ़ाना है. इसके लिए उसे 6 घंटे की परौल दे दी जाए. सारी दलीलें सुनने के बाद जज ने गैंगस्टर को परौल देने से इंकार कर दिया था. लेकिन जठेड़ी के वकील की एक दलील से जज भी सहमत हो गए और उन्होंने गैंगस्टर जठेड़ी की जेल में आईवीएफ प्रक्रिया की मंजूरी दे दी. 

इस प्‍वाइंट पर बदला फैसला 

स्थानीय अदालत ने सुनवाई के दौरान अपने आदेश में गैंगस्टर काला जठेड़ी को हिरासत में रहते हुए ही बच्चा पैदा करने के लिए आईवीएफ की मंजूरी दे दी है. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश दीपक वासन ने सुनवाई करते हुए आदेश दिया था. हालांकि इसी आदेश में काला जठड़ी के वकील रोहित कुमार दलाल के एक आवेदन के जवाब में बताया गया कि जेल के अंदर मेडिकल प्रक्रिया करने की अनुमति दी जाती है. 

क्‍या था वकील का तर्क 

इस आदेश में कहा गया कि डॉक्टर 14 जून को सुबह 6 से 7 बजे के बीच तिहाड़ जेल के अंदर जठेड़ी से जरूरी सैंपल इकट्ठा करें. गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल के डॉक्टरों, जहां जठेड़ी की पत्‍नी आईवीएफ ट्रीटमेंट करवा रही है, को सैंपल कलेक्शन के लिए तिहाड़ जाने की अनुमति दे दी गई है. जठेड़ी के वकील दलाल ने कोर्ट में तर्क दिया था कि आईवीएफ की समय-संवेदनशील प्रकृति के कारण अंतरिम पैरोल जरूरी है. 

12 मार्च 2024 को हुई शादी  

उन्होंने यह भी कहा कि जठेड़ी की पत्‍नी अनुराधा चौधरी, जिन्हें मैडम मिंज के नाम से भी जाना जाता है का उपचार के एडवांस स्‍टेज में है. उन्होंने कोर्ट से कहा- इस प्रोसेस को पूरा करने के लिए काला जठेड़ी को 6 घंटे की परौल की जरूरत होगी. गैंगस्टर काला जठेड़ी और लेडी डॉन अनुराधा चौधरी की शादी 12 मार्च, 2024 को द्वारका बैंक्वेट हॉल में भारी सुरक्षा वाले समारोह में हुई थी. शादी के लिए भी कोर्ट से काला जठेड़ी को 6 घंटे की परौल मिली थी.  

सुनील शादीशुदा था, जबरन शादी का बना रहा था दबाव...मॉडल शीतल की बहन का दावा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kala Jathedi, Kala Jathedi Lady Don Marriage, Kala Jathedi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com