भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मैच हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाएगा. पहले दो वनडे मैच जीतकर भारतीय टीम सीरीज में 2-0 से बढ़त बना चुकी है. अब तीसरा मुकाबला जीतकर टीम इंडिया सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. चलिए मैच से जुड़ी सारी जानकारी आपको दे दें की मैच का आनंद आप कब और कहां उठा सकते हैं. इससे पहले आपको बता दें की सीरीज में भारत को जीत जरूर मिली है, लेकिन विराट कोहली की ईडन पार्क में खेली गई शानदार पारी को छोड़ दें तो अन्य बल्लेबाज, जिनमें कप्तान शुभमन गिल और अनुभवी रोहित शर्मा भी शामिल हैं वो तेज गेंदबाजों के अनुकूल परिस्थितियों में पूरी तरह सहज नहीं दिखे हैं.
बता दें कि इस वनडे सीरीज में शुभमन गिल और केएल राहुल का यह आखिरी मैच है. इसके बाद दोनों खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट की तैयारियों में जुट जाएंगे. ऐसे में कप्तान गिल अपने आखिरी वनडे में बड़ी पारी खेलकर लय हासिल करना चाहेंगे. दूसरी ओर भारतीय प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव भी देखने को मिल सकता है.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे कब खेला जाएगा?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मंगलवार 10 नवंबर को खेला जाएगा. मैच सुबह 7:30 शुरू होगा और टॉस उससे 30 मिनट पहले होगा.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाएगा.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे टीवी पर कहां देख सकेंगे मैच?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे वनडे का सीधा प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी.
तीसरे वनडे के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वॉड
विल यंग, हेनरी निकल्स, माइकल ब्रेसवेल, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, निक कैली, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, टॉम लाथम, टिम सीफर्ट, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, मैथ्यू फिशर और ब्लेयर टिकनर
तीसरे वनडे के लिए भारत का स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, नमन धीर, ऋतुराज गायकवाड़, अक्षर पटेल, अंशुल कंबोज, केएल राहुल, ईशान किशन, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी डार, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव
यह भी पढ़ें | बारिश से धुला भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच तीसरे अनाधिकारिक टेस्ट का तीसरा दिन
यह भी पढ़ें | भारत से लगातार मिल रही हार के बीच न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, स्टार तेज गेंदबाज अगले 2 वनडे से बाहर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं