विज्ञापन
This Article is From Jun 09, 2017

गैंगस्टर छोटा शकील का सहयोगी दिल्ली में गिरफ्तार

जुनैद चौधरी को पूर्वी दिल्ली से गुरुवार को रात में गिरफ्तार किया गया

गैंगस्टर छोटा शकील का सहयोगी दिल्ली में गिरफ्तार
कुख्यात गैंगस्टर छोटा शकील के साथी जुनैद चौधरी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की विशेष सेल ने खूंखार गैंगस्टर छोटा शकील के सहयोगी को गिरफ्तार किया है. सूत्रों के मुताबिक जुनैद चौधरी को पूर्वी दिल्ली से गुरुवार को रात में गिरफ्तार किया गया.

इससे पहले उसे पिछले साल जून में तीन अन्य के साथ गिरफ्तार किया गया था. उसके पास शकील द्वारा भेजा गया हवाला धन और हथियार थे. वह उस समय हिन्दू सभा प्रमुख स्वामी चक्रपाणि की हत्या करने की साजिश रच रहा था. चौधरी तीन चार महीने जेल में बंद रहा और फिर जमानत पर रिहा हो गया था.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chhota Shakeel, Gangster, Junaid Chaudhary, Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com