दिल्ली में कोहरे से आवाजाही प्रभावित (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:
उत्तर भारत के कई राज्य आज भी घने कोहरे में कैद दिखाई दिए. खासतौर पर दिल्ली एनसीआर में घने कोहरे की वजह से दफ्तर जाने वाले लोगों को खासी परेशानी हुई. कोहरे की वजह से 28 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं जबकि 10 के समय में फेरबदल किया गया है. उत्तर रेलवे अधिकारी के मुताबिक, नई दिल्ली-सियालदह राजधानी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस और नई दिल्ली-कोलकता राजधानी एक्सप्रेस के समय में फेरबदल किया गया है जबकि काठगोदाम-जैसलमेर रानीखेत एक्सप्रेस रद्द कर दी गई है.
दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा लि. (डायल) के मुताबिक, दिल्ली से रवाना होने वाली दो उड़ानों का मार्ग परिवर्तित कर उन्हें इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतारा गया लेकिन वे 20 मिनट तक रुकी रहीं.
डायल के अधिकारी ने बताया, आज सुबह एयर इंडिया की एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान और जेट एयरवेज के घरेलू विमान का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं