विज्ञापन

38 की उम्र में जिम पहुंचे, Mr India बने… आज दिल्ली की सड़क पर नान बेच रहे राजकुमार की कहानी दिल छू लेगी

Mr India Raj Kumar Naan Wala: बिहार के छपरा के रहने वाले बॉडी बिल्डर राजकुमार ने पहली बार 38 की उम्र में जिम ज्वाइन किया और कुछ ही वर्षों में अपनी मेहनत से कई चैंपियनशिपस् जीतीं और मिस्टर इंडिया का खताब अपने नाम किया. गरीबी के कारण वह आज भी अपना और परिवार वालों का पेट भरने के लिए सड़क पर नान का ठेला लगाते हैं.

38 की उम्र में जिम पहुंचे, Mr India बने… आज दिल्ली की सड़क पर नान बेच रहे राजकुमार की कहानी दिल छू लेगी
Mr India Raj Kumar Naan Wala
Instagram

Mr India Raj Kumar Naan Wala: जहां एक ओर 30 की उम्र पार करते ही लोग फिटनेस को लेकर समझौता करने लगते हैं, वहीं बिहार के छपरा के रहने वाले राजकुमार ने 38 साल की उम्र में अपनी जिंदगी को नई दिशा देने का फैसला किया. बिना किसी ट्रेनिंग (Training) और खास संसाधनों के उन्होंने पहली बार जिम का दरवाजा खटखटाया. शुरुआत में लोगों ने उनका मजाक भी उड़ाया, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. लगातार मेहनत और अनुशासन के दम पर उन्होंने अपने शरीर को इस तरह बदला कि कुछ ही सालों में बॉडीबिल्डिंग (Bodybuilding) की दुनिया में पहचान बना ली. उनकी कहानी संघर्ष, जुनून और सपनों की एक ऐसी मिसाल है जो हर किसी को सोचने पर मजबूर कर देती है.

38 की उम्र में शुरू किया सफर

राजकुमार ने जब जिम (Gym) जॉइन किया, तब उनके पास न कोई कोच था और न ही बेहतर सुविधाएं. इसके बावजूद उन्होंने रोजाना कड़ी मेहनत की. धीरे-धीरे उनका शरीर पूरी तरह ट्रांसफॉर्म हो गया और उन्होंने प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना शुरू कर दिया. 

Mr India और Mr North India बनने तक का सफर

उनकी मेहनत रंग लाई और साल 2023 में उन्होंने Mr North India का खिताब अपने नाम किया. इसके बाद उसी साल उन्होंने Mr India बनकर बड़ा मुकाम हासिल किया. साल 2024 में उन्होंने Mr Delhi प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और पहला स्थान हासिल कर अपनी काबिलियत फिर साबित की. राजकुमार अब तक 12 चैंपियनशिपस् अपने नाम कर चुके हैं.

सफलता के बाद भी नहीं बदली किस्मत

इतनी बड़ी उपलब्धियों के बावजूद उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं हो सकी. बॉडीबिल्डिंग में उन्हें पर्याप्त सपोर्ट और स्पॉन्सरशिप नहीं मिली. इसी वजह से उन्हें अपनी रोजी-रोटी के लिए दूसरा रास्ता चुनना पड़ा.

दिल्ली में नान का ठेला लगाकर कर रहे गुजारा

आज राजकुमार दिल्ली की सड़कों पर नान का ठेला लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं. यह उनकी मजबूरी है, लेकिन उन्होंने अपनी फिटनेस और जुनून को छोड़ा नहीं है.

यह भी देखें: 3 Lakh Girls Immunised: HPV वैक्सीनेशन अभियान को मिला तेज़ रफ्तार सपोर्ट, देशभर में बढ़ी जागरूकता

अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगा लहराने का सपना

राजकुमार का सपना आज भी जिंदा है. वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए तिरंगा लहराना चाहते हैं. उनकी कहानी यह बताती है कि देश में प्रतिभा की कमी नहीं है, जरूरत है तो सही पहचान और सहयोग की.

Watch Video: मोटापा कैसे कम करें? | मोटापा दूर करने के तरीके | Motapa Kaise Kam Kare

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com