विज्ञापन
This Article is From Dec 06, 2019

अवैध संबंध के शक में ससुर ने चाकू से गोदकर की पत्नी और बहू की हत्या

घटना के दौरान अपनी भाभी और मां को बचाने के चक्कर में आरोपी का छोटा बेटा भी घायल हो गया है. 

अवैध संबंध के शक में ससुर ने चाकू से गोदकर की पत्नी और बहू की हत्या
आरोपी के छोटे बेटे ने पुलिस को दी घटना की जानकारी.
नई दिल्ली:

दिल्ली के रोहिणी में अवैध संबंध के शक के चलते एक 62 वर्षीय बुजुर्ग शख्स ने अपनी पत्नी और बहू की हत्या कर दी है. बुजुर्ग ने चाकू से गोदकर  दोनों की हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने आरोपी  सतीश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी मिली है कि आरोपी रिटायर्ड अध्यापक है. वहीं मृतक उसकी पत्नी स्नेहलता चौधरी (62) डीटीसी में नौकरी करती थी. बहू की पहचान प्रज्ञा चौधरी (35) के तौर पर हुई है. 

सतीश के दो बेटे हैं. इनमें मृतक बहू का पति और बड़ा बेटा गौरव सिंगापुर में IBM कंपनी में इंजीनियर है. वहीं दूसरा बेटा सौरभ बैंगलोर में एक निजी कंपनी में इंजीनियर है. पुलिस को सौरभ ने ही घटना की जानकारी दी थी. खबर है इस घटना के दौरान अपनी भाभी और मां को बचाने के चक्कर में खुद सौरभ भी घायल हो गया है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi, Murder, Delhi Crime
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com