विज्ञापन

DUSU चुनाव से पहले नॉर्थ कैंपस में बवाल, NSUI-ABVP के छात्र गुटों में हुई झड़प; 2 छात्र घायल 

ABVP ने NSUI से जुड़े लोगों पर हमले का आरोप लगाया है, जबकि NSUI ने आरोपों को खारिज कर दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

DUSU चुनाव से पहले नॉर्थ कैंपस में बवाल, NSUI-ABVP के छात्र गुटों में हुई झड़प; 2 छात्र घायल 
ABVP ने NSUI से जुड़े लोगों पर हमले का आरोप लगाया है.

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव से महज दो दिन पहले नॉर्थ कैंपस में छात्रों के दो गुटों के बीच झड़प का मामला सामने आया है. ABVP का आरोप है कि लॉ फैकल्टी के LC-1 के गेट नंबर-4 के पास बाहर कांग्रेस-IYC-NSUI से जुड़े लोगों ने उसके एक कार्यकर्ता पर हमला किया. ABVP के मुताबिक, घटना में छात्र के सिर पर चोट आई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.

NSUI पर भड़की ABVP

ABVP दिल्ली के प्रदेश मंत्री सार्थक शर्मा ने NDTV से बातचीत में कहा, “अभाविप कार्यकर्ता पर किया गया यह जानलेवा हमला अत्यंत निंदनीय है. जब NSUI को कोई कार्यकर्ता नहीं मिल रहा, तो वह कांग्रेस, IYC और सेवादल के माध्यम से इस प्रकार परिसर का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं.” उन्होंने घटना की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की.

NSUI ने आरोपों से किया इनकार

वहीं, NSUI ने पूरे घटनाक्रम में अपनी भूमिका से इनकार किया है. NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने ABVP के आरोपों को “प्रोपेगेंडा” बताया है. उन्होंने कहा कि NSUI का इस घटना से कोई संबंध नहीं है. 

पुलिस बोली- दो छात्रों को मामूली चोट

नॉर्थ दिल्ली की डीसीपी निहारिका भट्ट ने बताया कि नॉर्थ कैंपस में छात्रों के बीच लड़ाई-झगड़ा हुआ, जिसमें दो छात्रों को मामूली चोटें आई हैं. उन्होंने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और इलाके में फ्लैग मार्च भी किया जा रहा है.

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना में शामिल लोगों की पहचान के लिए आर्ट्स फैकल्टी और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. आपको बता दें कि DUSU चुनाव के लिए मतदान 18 सितंबर को होगा, जबकि मतगणना और नतीजों की घोषणा 19 सितंबर को की जाएगी.

यह भी पढ़ें- 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
DUSU Elections, Delhi University, ABVP, NSUI
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com