विज्ञापन

डॉ. बीआर आंबेडकर यूनिवर्सिटी: स्पेशल ड्राइव फेज-2 में 146 छात्रों को मिला एडमिशन

डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली में 'स्पेशल ड्राइव चरण-II' प्रवेश प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की गई. पहले आओ, पहले पाओ के तहत 146 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया.

डॉ. बीआर आंबेडकर यूनिवर्सिटी: स्पेशल ड्राइव फेज-2 में 146 छात्रों को मिला एडमिशन
दिल्ली डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय में स्पेशल ड्राइव.

दिल्‍ली के डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय में बुधवार 16 सितंबर को 'स्पेशल ड्राइव चरण-II' प्रवेश प्रक्रिया का आयोजन किया गया. कुलपति प्रो. अनु सिंह लाठर के मार्गदर्शन और निर्देशों के तहत आयोजित यह स्पेशल ड्राइव पूरी तरह सफल रही. 

146 अभ्यर्थियों को प्रवेश  

स्पेशल ड्राइव चरण-II' में शामिल होने के लिए 250 से अधिक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय परिसर में भौतिक रूप से उपस्थित हुए. आवश्यक सत्यापन और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद 146 अभ्यर्थियों ने शुल्क जमा कर प्रवेश प्राप्त किया. 

स्पेशल ड्राइव में 250 से अधिक अभ्यर्थी हुए शामिल.

स्पेशल ड्राइव में 250 से अधिक अभ्यर्थी हुए शामिल.

ये भी पढ़ें- Academic Freedom Report 2026: भारत में अभिव्यक्ति और विरोध पर लगाम, अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट का दावा

पहले आओ, पहले पाओ

पहले आओ, पहले पाओ (FCFS) प्रक्रिया विश्वविद्यालय प्रशासन के सभी सदस्यों के सहयोग से सुचारू और प्रभावी ढंग से संपन्न की हुई. आयोजन के दौरान विश्वविद्यालय के कुलसचिव कर्नल ओमकार सिंह (सेवानिवृत्त) ने अभ्यर्थियों के साथ आए अभिभावकों और संरक्षकों के लिए की गई आवश्यक व्यवस्थाओं व सुविधाओं का जायजा भी लिया. जिससे प्रवेश प्रक्रिया के दौरान विश्वविद्यालय पहुंचे अभ्यर्थियों और उनके साथ आए अभिभावकों को किसी भी तरह की असुविधा न हो. विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थी भी व्यवस्थाओं से खुश नजर आए.

146 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया.

146 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया.

ये खबरें भी पढ़ें... 

NEET-JEE के सवाल बनाने का मौका, NTA ने निकाली सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स और ट्रांसलेशन रिव्यूअर्स की भर्ती

UP PGT भर्ती में बड़े बदलाव! OTR से लेकर सिलेबस और रिजर्वेशन नियमों से जुड़े हर सवाल का जवाब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dr Br Ambedkar University Delhi, AUD Admission, AUD Admissions, Education News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com