विज्ञापन
This Article is From Mar 26, 2020

सऊदी अरब से लौटी महिला से मोहल्ला क्लीनिक के डॉक्टर समेत 8 लोग ऐसे हुए कोरोना के शिकार, जानिए पूरी कहानी

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के मुताबिक, ऐसे करीब 900 लोग हैं जिनको क्वारन्टाइन (अलग) रहने के लिए कहा गया है. 

सऊदी अरब से लौटी महिला से मोहल्ला क्लीनिक के डॉक्टर समेत 8 लोग ऐसे हुए कोरोना के शिकार, जानिए पूरी कहानी
महिला के संपर्क में आने से मोहल्ला क्लीनिक का डॉक्टर कोरोना संक्रमित (प्रतीकात्मक तस्वीर)

सऊदी अरब से लौटी महिला के संपर्क में आने वाला मोहल्ला क्लीनिक का डॉक्टर कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है. उसके संपर्क में आने वाले 900 लोगों को क्वारंटाइन कर दिया गया है. यह महिला पहले से ही कोरोना से संक्रमित थी. इसके बाद डॉक्टर भी संक्रमित हो गए. डॉक्टर के साथ ही उनकी पत्नी और बेटी भी इसका शिकार हो गई हैं. महिला की मां और भाई तथा उसकी दो बेटियां भी कोरोनावायरस से संक्रमित हैं. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के मुताबिक, ऐसे करीब 900 लोग हैं जिनको क्वारन्टाइन (अलग) रहने के लिए कहा गया है. 

जानिए पूरा घटनाक्रम:

19 फरवरी - 38 वर्षीय महिला अपने 19 साल के बेटे के साथ सऊदी अरब गई

10 मार्च - महिला अपने अपने बेटे के साथ भारत वापस लौटी. उन्हें उनका भतीजा एयरपोर्ट से पिक करने गया

12 मार्च - महिला को खांसी बुखार हुआ, क्लीनिक में जाकर डॉक्टर को दिखाया 

15 मार्च - महिला को ओला कैब के जरिए GTB अस्पताल ले जाया गया. परिवार वाले जिस ओला कैब से महिला को अस्पताल ले गए यह ड्राइवर भी आइसोलेशन में है. GTB से महिला को RML अस्पताल भेज दिया गया. 

17 मार्च - महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गईं. 

18 मार्च - डॉक्टरों की टीम महिला के घर पहुंची और उनके करीबी लोगों के साथ-साथ आसपास के कुल 74 लोगों की चेन को चिन्हित किया और लिस्ट बनाई. इन लोगों पर डॉक्टरों की टीम लगातार नजर रख रही है. मरीज के बेटे और परिजनों को होम क्वारन्टाइन में डाला गया. 

20 मार्च - महिला की मां और भाई भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए.

21 मार्च - महिला की दो बेटियां कोरोना पॉजिटिव पाई गईं. 

22 मार्च - महिला का इलाज करने वाले डॉक्टर गोपाल झा भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए. 

24 मार्च - डॉक्टर गोपाल झा के पास 12 मार्च से 18 मार्च के बीच जितने भी मरीज़ क्लीनिक पर आए सभी को होम क्वारन्टाइन के लिए कह दिया गया है. 

25 मार्च- मोहल्ला क्लीनिक के डॉक्टर की पत्नी और बेटी भी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाई गई. 

फिलहाल महिला का बेटा (जो महिला के साथ सऊदी अरब गया था), महिला का भतीजा (जो एयरपोर्ट से लेने आया था)
 टैक्सी ड्राइवर जो अस्पताल लेकर गया था ये तीनों भी होम क्वारन्टाइन हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com