विज्ञापन
This Article is From Mar 01, 2020

दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाकों में स्थिति शांतिपूर्ण, सभी समुदायों से बातचीत कर रहे वरिष्ठ पुलिस अधिकारी

सांप्रदायिक हिंसा से प्रभावित हुई उत्तर-पूर्वी दिल्ली (Delhi Violence) में रविवार की सुबह स्थिति शांतिपूर्ण रही. दंगा प्रभावित इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिस (Delhi Police) की तैनाती की गई है.

दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाकों में स्थिति शांतिपूर्ण, सभी समुदायों से बातचीत कर रहे वरिष्ठ पुलिस अधिकारी
दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाकों में स्थिति अब शांतिपूर्ण है. (फाइल फोटो)
  • हिंसा प्रभावित इलाकों में स्थिति शांतिपूर्ण
  • 24 व 25 फरवरी को भड़की थी हिंसा
  • दिल्ली हिंसा में अब तक 43 की मौत
नई दिल्ली:

सांप्रदायिक हिंसा से प्रभावित हुई उत्तर-पूर्वी दिल्ली (Delhi Violence) में रविवार की सुबह स्थिति शांतिपूर्ण रही. दंगा प्रभावित इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिस (Delhi Police) की तैनाती की गई है. सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए सुरक्षा बल नियमित रूप से स्थानीय लोगों से बातचीत कर रहे हैं.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, 'स्थिति अब नियंत्रण में है. उत्तर-पूर्वी जिले के सभी इलाकों में पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात हैं. हम लोग स्थानीय लोगों से बातचीत कर रहे हैं और उनमें आत्मविश्वास पैदा का प्रयास कर रहे हैं.' उन्होंने बताया कि पिछले दो दिनों में जिले में किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं आई है. पुलिस वहां निवासियों से सोशल मीडिया पर आने वाली अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और इस बारे में अधिकारियों को सूचित करने का अनुरोध कर रही है.

शाहीन बाग प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंदू सेना करने वाली थी प्रदर्शन, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, धारा 144 लागू

शनिवार को कार्यभार संभालने के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस के कार्यवाहक प्रमुख एस एन श्रीवास्तव ने कहा कि उनकी प्राथमिकता शांति बहाल करना और राष्ट्रीय राजधानी में सांप्रदायिक सद्भाव सुनिश्चित करना है, जहां इस सप्ताह की शुरुआत में तीन दशक में सबसे भीषण दंगे हुए. दिल्ली पुलिस के पूर्व आयुक्त अमूल्य पटनायक के सेवानिवृत्त होने के बाद श्रीवास्तव को दिल्ली पुलिस आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

दिल्ली में हुई हिंसा से नाराज अभिनेत्री ने बीजेपी छोड़ने का किया ऐलान, भेजा इस्तीफा

पुलिस ने व्यापक संपर्क कार्यक्रम शुरू किया है और लोगों में आत्मविश्वास भरने के लिए वरिष्ठ अधिकारी हर समुदाय के लोगों से मिलकर उनसे बातचीत कर रहे हैं. उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद, मौजपुर, बाबरपुर, चांदबाग, शिव विहार, भजनपुरा, यमुना विहार में हिंसा में 43 लोगों की मौत हुई है और 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं. बड़ी संख्या में संपत्ति को नुकसान पहुंचा है. उपद्रवियों की भीड़ ने घरों, दुकानों, वाहनों और एक पेट्रोल पंप को आग लगा दी और स्थानीय लोगों एवं पुलिसकर्मियों पर पथराव किया.

VIDEO: 25 फरवरी को दिल्ली के हिंसाग्रस्त शिव विहार में लड़के पर किया गया था तेजाब से हमला

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Violence, Delhi Police, Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com