दिल्ली पुलिस ने टैटू आर्टिस्ट बबलू की पांडव नगर में हुई हत्या के आरोप में उसके तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया है.
- सिर्फ 15 हजार के लेनदेन के चलते दोस्त बन गए कातिल
- हत्या के तीनों आरोपी मृतक के दोस्त
- चॉपर से गला रेतकर की गई बबलू की हत्या
नई दिल्ली:
दिल्ली पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. इन्होंने टैटू आर्टिस्ट बबलू की पांडव नगर इलाके में गला रेतकर हत्या कर दी थी. पुलिस ने यह मामला 24 घंटे के अंदर सुलझा लिया.
दरअसल बबलू ने इनमें से एक आरोपी प्रशांत से 15000 रुपये उधार लिए थे. लेकिन अब वह आरोपियों को पैसा लौटाने में आनाकानी कर रहा था. इसी बात को लेकर तीनों ने बबलू का कत्ल कर दिया.
यह भी पढ़ें : दिल्ली में टैटू आर्टिस्ट की बेरहमी से हत्या, जल विहार प्रॉपर्टी से मिला सिर कटा शव
आरोपियों ने साजिश के तहत पहले मृतक बबलू को 10 दिसम्बर को शराब पिलाई और उसके बाद उसकी गला रेतकर हत्या कर दी. उसका शव एक पार्क में फेंक दिया. पुलिस को गर्दन से अलग हुआ शव मिला था. मामले की तहकीकात की गई और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.
यह भी पढ़ें : मुंबई: KEM अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल, खोपड़ी से ढूंढ़े हत्या के सुराग
पता चला था कि यह तीनों आरोपी बबलू के दोस्त हैं. जब पूछताछ की गई तो आरोपी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके. इन लोगों ने पुलिस को बरगलाने की खूब कोशिश की. शुरुआत में यह लोग पुलिस के साथ जांच में भी सहयोग करने लगे. बाद में पुलिस को इन पर ही शक हुआ. इनमें से एक आरोपी के हाथ में चोट लगी थी और वह इस चोट के बारे में पुलिस को ढंग से बता नहीं पाया और आखिरकार तीनों पकड़े गए.
VIDEO : खोपड़ी से ढूंढ निकाले हत्या के सुराग
आरोपी प्रशांत शेयर ट्रेडिंग का काम करता है जबकि दूसरा आरोपी ऑटो ड्राइवर और तीसरा स्कूल ड्रॉपआउट है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Murder