विज्ञापन
This Article is From Dec 21, 2018

दिल्ली में शिमला से ज्यादा ठंड, पारा 4 डिग्री पर पहुंचा

उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है. देश की राजधानी दिल्ली के तापमान में तेजी से गिरावट देखी जा रही है. फिलहाल दिल्ली का तापमान शिमला से भी कम है.

दिल्ली में शिमला से ज्यादा ठंड, पारा 4 डिग्री पर पहुंचा
दिल्ली में शिमला से भी ज्यादा पड़ रही है ठंड (फाइल फोटो).
नई दिल्ली:

उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है. देश की राजधानी दिल्ली के तापमान में भी तेजी से गिरावट देखी जा रही है. फिलहाल दिल्ली का तापमान शिमला से भी कम है. दिल्ली में गुरुवार को पारा गिरकर चार डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. शहर का तापमान इस मौसम के सबसे निचले स्तर पर रहा. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली का न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा, क्योंकि शिमला का न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक, 22 दिसंबर तक दिल्ली में शीत लहर जारी रहेगी.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में पड़ रही है शिमला से भी ज्यादा ठंड, कड़ाके की सर्दी से लोग परेशान, पारा 5.2 डिग्री पहुंचा

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, 'राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस साल के सामान्य के बराबर रहा. शहर का न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से चार डिग्री कम है. न्यूनतम तापमान दिसंबर 2014 में दर्ज किया गया था.' बुधवार को, न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, वहीं, अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस रहा था.

VIDEO: कश्मीर में बर्फबारी की वजह से जबरदस्त ठंड

गुरुवार को कश्मीर के अधिकतर स्थानों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आ गई और अधिकांश इलाकों में पारा शून्य से नीचे आ गया. कुछ इलाकों में पानी की आपूर्ति करने वाले इलाकों में पानी जम गया. उन्होंने बताया कि पंजाब और हरियाणा में आदमपुर सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

(इनपुट: भाषा)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Cold, Delhi Weather, Shimla Weather
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com