विज्ञापन

दिल्ली में बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़, 20 से ज्यादा बच्चे बेचे , 12 गिरफ्तार, हरियाणा-राजस्थान में लाखों में बेचते थे

पुलिस ने बाया कि यह सिंडिकेट दूसरे राज्यों से बच्चों को लाता था और 'लीगल' दिखाने के लिए फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाता था.

दिल्ली में बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़, 20 से ज्यादा बच्चे बेचे , 12 गिरफ्तार, हरियाणा-राजस्थान में लाखों में बेचते थे
दिल्ली पुलिस ने किया बच्चों को खरीदने-बेचने वाले सिंडिकेट का भंडाफोड़.

Child Trafficking Syndicate: दिल्ली पुलिस ने नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त करने वाले एक बड़े ह्यूमन ट्रैफिकिंग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है. उनके पास से पांच नवजात बच्चे बरामद हुए हैं. पुलिस ने अभी तक सिंडिकेट 12 सदस्यों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस को सिंडिकेट के बारे में पता चला कि यह लोग बच्चों को दूसरे राज्यों से लाते थे और बर्थ रिकॉर्ड में फर्जीवाड़ा करते हैं. फिर जरूरतमंद माता-पिता को एक बच्चा लाखों रुपये में बेच देते थे. इस सिंडिकेट ने कुछ बच्चे हरियाणा में भी बेचे हैं. अब तक की जांच में 20 से ज्यादा बच्चे बेचने की बात का पता चला है.

दिल्ली पुलिस को शक है इस सिंडिकेट में और भी लोग शामिल है, जिसको लेकर गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनके अन्य सदस्यों की जानकारी जुटा रही है. गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने दिल्ली और राजस्थान से पकड़ा है.

NOTE: ये खबर अपडेट की जाएगी...

लेखक के बारे में
img
मुकेश सिंह सेंगर
डेप्युटी एडिटर - क्राइम एंड इन्वेस्टिगेशन
साल 2003 में मीडिया करियर की शुरुआत BAG Films से हुई। शुरुआती दिनों से ही अपराध और खोजी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी रही। 2005 में NDTV से जुड़े और उस... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Child Trafficking In Delhi, Human Trafficiking, Newborn Sold, Delhi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com