विज्ञापन

दो महीने पहले शादी, फिर मौत, पति अरेस्ट.. दिल्ली की आकृति सुतार केस में कब क्या हुआ जानें बड़े अपडेट्स

दिल्ली के लोधी कॉलोनी में 28 वर्षीय नवविवाहिता आकृति की मौत के मामले में उसके पति अरस्तु को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

दो महीने पहले शादी, फिर मौत, पति अरेस्ट.. दिल्ली की आकृति सुतार केस में कब क्या हुआ जानें बड़े अपडेट्स
दो महीने पहले हुई थी आकृत‍ि की शादी.

दिल्ली के लोधी कॉलोनी इलाके में 28 साल की नवविवाहिता आकृति सुतार की मौत के मामले में पुलिस एक्टिव हो गई है. पुलिस इस मामले में आकृति के पति अरस्तु सिक्का को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में हत्या से संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है. आकृति के घरवालों ने आरोप लगाया था कि दहेज के लिए उसकी हत्या की गई है. मौत से कुछ देर आकृति ने पार्टी दी थी. इस मामले आइए जानते हैं अबतक क्या-क्या हुआ है..

आकृति की हुई मौत 

पुलिस के अनुसार, पुष्प विहार निवासी आकृति शनिवार को पालिका कुंज स्थित एनडीएमसी फ्लैट्स के बी-ब्लॉक की तीसरी मंजिल से कथित तौर पर गिरने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गई थी. उसे तत्काल एम्स ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

क्या करती थी आकृति

पुलिस ने बताया कि आकृति की शादी इसी वर्ष 24 अप्रैल को हुई थी. वह छतरपुर स्थित एक निजी कंपनी में ‘सेल्स एग्जीक्यूटिव' के पद पर कार्यरत थी.


आकृति के परिवारवालों का क्या आरोप

हालांकि, आकृति के परिवार ने आत्महत्या की आशंका को खारिज करते हुए आरोप लगाया है कि कथित तौर पर दहेज के लिए आकृति की हत्या की गई है. आकृति के छोटे भाई ने आरोप लगाया कि दोषियों को बचाने के लिए इस घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की जा रही है. परिजनों का यह भी आरोप है कि शादी के बाद से ही आकृति का पति उससे मारपीट करने लगा और दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा था.  परिवार के अनुसार, यह प्रेम विवाह था, जिसे दोनों परिवारों की सहमति प्राप्त थी. उन्होंने कहा कि शादी को महज ढाई महीने हुए थे, इसलिए आकृति की मौत की परिस्थितियां और भी संदिग्ध प्रतीत होती हैं. मृतका के परिजनों का कहना है कि आकृति मानसिक रूप से मजबूत थी और वह आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकती.  उसने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा था क्योंकि उसका पति कोई काम नहीं करता था. 

पुलिस ने अरस्तु को किया अरेस्ट 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद रविवार को लोधी कॉलोनी थाने में दहेज मृत्यु से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था और महिला के पति अरस्तु सिक्का को गिरफ्तार किया गया है. इससे पहले अधिकारियों ने बताया था कि चूंकि महिला की मौत शादी के सात वर्ष के भीतर हुई है, इसलिए कानून के तहत आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है. मामले की जांच के लिए उप-मंडल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) को भी सूचित कर दिया गया है.
 

'मौत से कुछ घंटे पहले ही पार्टी दी थी', दिल्ली में नई-नवेली दुल्हन की आत्महत्या थ्योरी पर परिवार ने उठाए सवाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi News, Delhi Latest News, Dowry Death, Delhi News In Hindi, Latest News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com