- दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम समेत एनसीआर में मंगलवार को भी बारिश का दौर जारी है
- बारिश की वजह से दिल्ली एनसीआर में जलभराव हुआ, जिससे ट्रैफिक जाम हो गया है
- स्वरूप नगर में जलभराव से बच्चे हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसफार्मर के पास से गुजरने को मजबूर हो गए
दिल्ली, नोएडा समेत पूरे एनसीआर में मंगलवार को फिर झमाझम बारिश हो रही है. दिल्ली के कुछ इलाकों में सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है. मंगलवार को भी दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम समेत आसपास के इलाकों में पूरा दिन जमकर बारिश हुई थी, जिसकी वजह से दिल्ली वालों को गर्मी से राहत जरूर मिली है लेकिन उनकी परेशानी बढ़ गई है. कई इलाकों में सड़क पर पानी भरने से लोगों को दिक्कतें हो रही हैं. पहली ही बारिश में मॉनसून की सभी तयारियों की पोल खुल गई.
बारिश की वजह से दिल्ली एनसीआर में जगह-जगह पानी भर गया है और कई इलाकों में ट्रैफिक जाम देखा जा रहा है. लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है. बारिश के बीच सबसे ज्यादा दिक्कत बाइक और स्कूटी सवारों को हो रही है.उनको पानी में घुसकर सड़क पार करनी पड़ रही है.
दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बारिश हुई।
— IANS Hindi (@IANSKhabar) July 8, 2026
(वीडियो दिलशाद गार्डन इलाके से है) pic.twitter.com/vVDZCDTeDb
बारिश के बीच बिजली ट्रांसफार्मर से सटकर निकलते बच्चे
दिल्ली के स्वरूप नगर में बारिश से हुए जलभराव ने सिस्टम की लापरवाही की पोल खोलकर रख दी है. जलभराव की वजह से स्कूली बच्चियों को रास्ता पार करने के लिए हाई वोल्टेज बिजली के ट्रांसफार्मर के सहारे होकर गुजरना पड़ा. अगर पानी में थोड़ा भी करंट दौड़ जाए तो बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता. स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई सालों से मुख्य मुख्य रास्ता अधूरा पड़ा है और ड्रेनेज सिस्टम भी पूरी तरह ठप है.

बदरपुर में सड़क पर भरा पानी
दिल्ली के बदरपुर इलाके में मंगलवार को हुई बारिश के बाद से ही पानी भरा है. बुधवार की बारिश के बीच जलभराव और बढ़ गया. जिसके बाद वाहन सवारों को पानी में घुसकर रास्ता पार करना पड़ रहा है. दोपहिया वाहनों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है. लोग सड़क पर जमा गंदे पानी में भीग रहे हैं.
#WATCH दिल्ली: बदरपुर इलाके में भारी बारिश के कारण जलभराव हुआ। pic.twitter.com/SekcaA5UrL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 8, 2026
बारिश से गुरुग्राम में भरा पानी
मंगलवार को हुई बारिश के बाद गुरुग्राम का हाल बहुत ही बुरा है. हीरो होंडा चौक पर महाजाम लग गया था. दिल्ली-जयपुर हाईवे पर 8 किलोमीटर लंबा जाम देखा गया, जिसके बाद हाईवे पर गाड़ियां रेंगती हुई नजर आईं. बारिश से अभी राहत मिलने वाली नहीं है. मौसम विभाग ने दिल्ली में बुधवार को दिन में मध्यम बारिश के लिए 'येलो' अलर्ट जारी किया है.
मौसम विभाग का अलर्ट देखें
लंबे इंतजार के बाद अब मानसून धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ता दिख रहा है, भारतीय मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 8 और 9 जुलाई को दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट जारी है. इन दो दिनों के दौरान कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है.
ये भी पढ़ें-Ground Report: दिल्ली की वो जगह जहां हर बारिश में चलती थी नाव…देखें आज क्या हैं हालात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं