विज्ञापन

मंत्री किरोड़ी लाल मीणा खुद के विभाग की CBI जांच क्यों चाहते हैं? बोले- सीएम भजनलाल शर्मा को लेटर लिखूंगा

राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा, "एसीबी की कार्रवाई से जुड़े पूरे मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए. अगर इस मामले में उनकी कोई भूमिका सामने आती है तो उसकी भी जांच की जाए."

मंत्री किरोड़ी लाल मीणा खुद के विभाग की CBI जांच क्यों चाहते हैं? बोले- सीएम भजनलाल शर्मा को लेटर लिखूंगा

राजस्थान सरकार में कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा खुद के ही विभाग के लिए पत्र लिखेंगे. उन्होंने एनडीटीवी से बातचीत में कहा कि वह मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर कृषि विभाग में मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग करेंगे. कृषि मंत्री ने कहा कि जांच होने से 'दूध का दूध और पानी का पानी' हो जाएगा. साथ ही उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को भी चुनौती दी. किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. अगर इस मामले में उनकी कोई भूमिका सामने आती है तो उसकी भी जांच की जाए.

डोटासरा ने किरोड़ी लाल पर खड़े किए सवाल

दरअसल, पेपर लीक के मुद्दे पर सियासत गरमाने के साथ ही राजस्थान में वार-पलटवार शुरू हो गया है. गहलोत सरकार के कार्यकाल में परीक्षाओं में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार की जांच को लेकर किरोड़ी लाल मीणा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखी. 

इसी मामले में गोविंद सिंह डोटासरा ने पलटवार किया है. डोटासरा ने कहा था कि राजस्थान में भाजपा सरकार को ढाई साल हो चुके हैं. सरकार और मंत्रिमंडल का हिस्सा होने के बावजूद किरोड़ी लाल मीणा ने इन मामलों की जांच क्यों नहीं करवाई और दोषियों को जेल क्यों नहीं भेजा गया? 

किरोड़ी लाल ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को दी चुनौती

किरोड़ी लाल मीणा ने डोटासरा की चुनौती को स्वीकार करते हुए कहा, "वह मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर कृषि विभाग में एसीबी की कार्रवाई से जुड़े पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग करेंगे. वह किसी भी जांच से पीछे नहीं हटेंगे. कृषि विभाग से जुड़े मामलों में जो भी तथ्य और नाम सामने आए हैं, उनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि पूरे मामले की सच्चाई जनता के सामने आ सके."

यह भी पढ़ेंः मां-बेटे की जोड़ी चला रही थी देह व्यापार का रैकेट, गुजरात और बंगाल की युवतियां भी मिलीं


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, Kirodi Lal Meena, CM Bhajanlal Sharma, CBI Investigation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com