विज्ञापन
This Article is From Sep 19, 2020

दिल्ली : पत्रकार समेत चीनी-नेपाली नागरिक गिरफ्तार, चीन को खुफिया जानकारी देने का आरोप

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की स्पेशल सेल ने एक फ्रीलांस जर्नलिस्ट राजीव शर्मा, चीनी महिला किंग शी और नेपाली नागरिक शेर सिंह को गिरफ्तार किया है.

दिल्ली : पत्रकार समेत चीनी-नेपाली नागरिक गिरफ्तार, चीन को खुफिया जानकारी देने का आरोप
दिल्ली पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है. (सांकेतिक तस्वीर)
  • पत्रकार का नाम राजीव शर्मा
  • कई संस्थानों में कर चुके हैं काम
  • चीनी और नेपाली नागरिक भी गिरफ्तार
नई दिल्ली:

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की स्पेशल सेल ने एक फ्रीलांस जर्नलिस्ट राजीव शर्मा, चीनी महिला किंग शी और नेपाली नागरिक शेर सिंह को गिरफ्तार किया है. राजीव पर चीनी इंटेलिजेंस को खुफिया जानकारी देने का आरोप है. किंग शी और शेर सिंह ने शेल कंपनियों के जरिए राजीव को काफी मात्रा में पैसे दिए थे. चीनी खुफिया विभाग ने पैसों के बदले राजीव शर्मा को संवेदनशील जानकारी मुहैया कराने का काम सौंपा था.

मिली जानकारी के अनुसार, स्पेशल सेल ने राजीव शर्मा को उनके पीतमपुरा के घर से ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट (Official Secret Act) के तहत गिरफ्तार किया है. पुलिस का दावा है कि राजीव के पास से डिफेंस से जुड़े कुछ बेहद सीक्रेट दस्तावेज बरामद हुए हैं.

दिल्ली : मालकिन से बदला लेने को नौकरानी ने रची साजिश, FB पर अश्लील फोटो संग डाला मोबाइल नंबर

पुलिस के मुताबिक, राजीव शर्मा को 14 सितम्बर को गिरफ्तार किया गया था. अगले दिन उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 6 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया. अब 22 सितम्बर को पटियाला हाउस कोर्ट में उनकी जमानत पर सुनवाई होगी. गिरफ्त में आए आरोपियों के पास से कई मोबाइल, लैपटॉप और अन्य सामग्री भी बरामद की गई है. स्पेशल सेल की टीम उनसे पूछताछ कर रही है. राजीव शर्मा यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया, द ट्रिब्यून, फ्री प्रेस जर्नल, सकाल जैसे संस्थानों में काम कर चुके हैं.

VIDEO: NIC के कंप्यूटरों पर साइबर अटैक, स्पेशल सेल ने IT एक्ट के तहत दर्ज किया केस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Freelance Journalist, Rajeev Sharma, Delhi Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com